Thane Kharigaon Toll: खारीगांव टोल प्लाजा फिर शुरू करने की तैयारी, NCP का विरोध तेज
Thane Kharigaon Toll Restart Project: ठाणे में खारीगांव टोल प्लाजा पर 9 साल बाद टोल वसूली फिर शुरू करने की तैयारी है। माजीवाड़ा-वडपे प्रोजेक्ट के बीच इस फैसले का NCP ने विरोध तेज कर दिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
ठाणे खारीगांव टोल फिर से शुरू होने का विरोध (सौ. सोशल मीडिया )
Thane Kharigaon Toll Restart: माजीवाड़ा-वडपे प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद सरकार ने एक बार फिर खारीगांव टोल प्लाजा पर टोल वसूली की तैयारी की है। इस टोल प्लाजा पर लगभग 9 साल पहले टोल वसूली बंद कर दी गयी थी।
टोल वसूली की सुगबुगाहट के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने टोल वसूली के खिलाफ आक्रामक भूमिका अख्तियार की है। राकां (एसपी) के ठाणे शहर अध्यक्ष मनोज प्रधान ने ठाणेवासियों को टोल से छूट की मांग करते हुए टोल प्लाजा बंद करने की धमकी दी है।
मुंबई-नाशिक हाईवे पर माजीवाड़ा से वडपे प्रोजेक्ट का काम 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है और इस लेन का निर्माण अगले कुछ महीनों में पूरा होने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
शीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
VIDEO: जब टिकट कलेक्टर ने महिला यात्री को गोद में उठाया! जानें डोम्बिवली स्टेशन की यह भावुक कहानी
दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 11 विदेशी नागरिक, वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी गिरफ्तार
Breastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
खारीगांव टोल प्लाजा पर 9 वर्ष पहले बंद हुई थी वसूली
इससे मुंबई-नाशिक हाईवे और समृद्धि महामार्ग के माध्यम से मुंबई की ओर यात्रा तेज व बेहतर होगी, लेकिन ड्राइवरों को टोल का खामियाजा भुगतना पड़ेगा, खारीगांव में पुराने टोल प्लाजा क्षेत्र में एक नया टोल प्लाजा बनाने का काम शुरू हो गया है। राकां (एसपी) के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष मनोज प्रधान ने कहा कि खारीगांव टोल प्लाजा वर्ष 1998 में शुरू किया गया था।
कई बार हुए विरोध प्रदर्शन
टोल वसूली के खिलाफ कई बार विरोध प्रदर्शन हुए थे। वर्ष 2017 में यह टोल हमेशा के लिए बंद कर दिया गया था। इस वजह से ठाणे से भिवंडी, कल्याण और कल्याण, भिवंडी, नाशिक, उरण जेएनपीए जाने वाले हजारों हल्के, भारी और हैवी गाड़ी चलाने वालों को टोल से छूट मिल गई थी।
ये भी पढ़ें :- Thane Colour Museum: ठाणे में बनेगा देश का पहला ‘कलर म्यूजियम’, अर्बन चैलेंज फंड से मिला प्रस्ताव
टोल वसूली बंद हुए अभी सिर्फ 9 साल हुए है, माजीवाडा-वडपे प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद एकबार फिर टोल वसूली शुरू की जाएगी। जिसका राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कड़ा विरोध करेगी, उन्होंने कहा कि गाड़ी खरीदते समय रोड टैक्स तो लिया ही जाता है, लेकिन पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों पर फिर से टोल लगाकर शोषण करने की कोशिश की जा रही है।
