- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Nashik Highway Widening Majiwada Vadpe Project
मुंबई-नाशिक हाईवे पर 4 साल बाद जाम से राहत, माजीवाड़ा-वडपे रोड वाइडनिंग अंतिम चरण में
Traffic Jam On Highway: मुंबई-नाशिक हाईवे पर लंबे समय से जाम झेल रहे वाहन चालकों को जल्द राहत मिलने वाली है। माजीवाड़ा से वडपे तक 8 लेन रोड वाइडनिंग प्रोजेक्ट अंतिम चरण में पहुंच गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक

मुंबई नाशिक हाईवे (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Nashik Highway: मुंबई-नाशिक हाईवे पर पिछले करीब 4 वर्षों से जाम झेल रहे वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। ठाणे के माजीवाड़ा से वडपे तक चल रहा रोड वाइडनिंग प्रोजेक्ट अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
काम लगभग पूरा होने से न केवल इस व्यस्त मार्ग पर ट्रैफिक दबाव कम होगा, बल्कि मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले यात्रियों का सफर भी सुगम होने की उम्मीद है।
यह प्रोजेक्ट जून 2021 में महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल द्वारा शुरू किया गया था, जिसके तहत मुंबई-नाशिक हाईवे को चार लेन से बढ़ाकर आठ लेन किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सियासत से ऊपर सुरक्षा, सुप्रिया सुले ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, मांगी फांसी की सजा, शक्ति कानून पर दिया जोर
स्कूल गई लेकिन घर नहीं लौटी; सिंधुदुर्ग में कोल्हापुर की शिक्षिका लापता, मासूम बेटा कर रहा मां का इंतजार
चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है, चुनाव के नतीजो पर बोली Shaina NC, विपक्ष की साजिश वाली थ्योरी को नकारा
पालघर में ढोंगी बाबा की घिनौनी करतूत; इलाज के नाम पर 13 वर्षीय किशोरी से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
वडपे से आगे का हिस्सा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा विकसित किया जा रहा है। माजीवाड़ा से वडपे के बीच कुल 28।80 किलोमीटर लंबे हिस्से में से मुख्य हाईवे का अधिकांश चौड़ीकरण पूरा हो चुका है और सर्विस रोड भी लगभग तैयार है।
4 पुलों का निर्माण भी प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा
अब तक 19.27 किलोमीटर मुख्य मार्ग और 16.10 किलोमीटर सर्विस रोड बनकर तैयार हो चुके हैं। शेष हिस्सों को मार्च के अंत तक खोलने का लक्ष्य रखा गया है। इसी के साथ लंबे समय से चल रही निर्माण गतिविधियों के कारण लगने वाले जाम में बड़ी राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।
इस स्ट्रेच पर चार अहम पुलों का निर्माण भी प्रोजेक्ट का बड़ा हिस्सा रहा है। कलवा क्रीक ब्रिज का काम पूरा हो चुका है और इसे किसी भी दिन यातायात के लिए खोला जा सकता है। कासेली क्रीक ब्रिज और वडपे फ्लाईओवर भी अगले पखवाड़े में चालू होने की उम्मीद है, जबकि पिंपलनेर रेलवे ब्रिज का काम मार्च तक पूरा होने की बात कही जा रही है।
कुल स्ट्रेच: 28.80 किमी
मुख्य हाईवे तैयार: 19.27 किमी (81%)
सर्विस रोड तैयार: 16.10 किमी (88%)
कुल पुल: 4
अंडरपास: 10
जल्द खुलेगा दिवा गांव और दिवा क्षेत्र का अंडरपास
ग्रामीण और शहरी कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए हाईवे पर कुल 10 अंडरपास बनाए जा रहे हैं। इनमें से अधिकांश मार्च तक तैयार हो जाएंगे, जबकि दिवा गांव और दिवा क्षेत्र के अंडरपास फरवरी के अंत तक खुलने की संभावना है।
ये भी पढ़ें :- Online Investment Scam का शिकार बुजुर्ग व्यापारी, फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट से 1.08 करोड़ उड़ाए
इसके अलावा, निर्माण लागत की भरपाई के लिए खारेगांव में 38 लेन का टोल प्लाजा भी प्रस्तावित है। फिलहाल इस 28।80 किलोमीटर के सफर में करीब दो घंटे तक लग जाते है। भिवंडी वेयरहाउसिंग हब से आने-जाने वाले भारी वाहनों के कारण स्थिति और खराब हो जाती है। काम पूरा होने के बाद यही दूरी कहीं कम समय में तय की जा सकेगी।
मुंबई से नवभारत लाइव के लिए अभिषेक पाठक की रिपोर्ट
Mumbai nashik highway widening majiwada vadpe project
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Apara Ekadashi: अपरा एकादशी पर बन रहा है विशेष संयोग, नोट कर लें सही डेट और पूजा की विधि!
May 05, 2026 | 04:47 PMमैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी….कोलकाता में ममता बनर्जी ने किया ऐलान, सियासी बवाल तय!
May 05, 2026 | 04:47 PMजलगांव में शरद पवार को बड़ा झटका! भुसावल नगराध्यक्ष गायत्री भंगाले की कुर्सी छिनी, जाति प्रमाणपत्र निकला अवैध
May 05, 2026 | 04:43 PMMP News: जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ट्रैकटर से टकराई; 6 लोगों की हालत गंभीर
May 05, 2026 | 04:36 PMदिल्ली में नया ट्रैफिक नियम, कोर्ट जाने से पहले भरना होगा 50% चालान, नहीं माने तो पड़ेगा महंगा
May 05, 2026 | 04:29 PMबीड में हैवानियत की हदें पार! पत्नी से हुआ झगड़ा तो पिता ने मासूम बेटियों पर डाला डीजल, जानें पूरा मामला
May 05, 2026 | 04:16 PMसियासत से ऊपर सुरक्षा, सुप्रिया सुले ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, मांगी फांसी की सजा, शक्ति कानून पर दिया जोर
May 05, 2026 | 04:15 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM













