ठाणे में बेघर परिवारों की परेशानी देख महेश ढवले ने रुकवाया काफिला, अधिकारियों को दिए तत्काल मदद के निर्देश

Homeless Families Welfare In Thane: ठाणे में पुल के नीचे रह रहे बेघर परिवारों की समस्याएं सुनकर महेश ढवले ने अधिकारियों को राशन, पोषण, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
Thane Homeless Families Food Security Ration Card Welfare Support
निरिक्षण करते राज्य अन्न आयोग के अध्यक्ष महेश ढवले(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Food Security Ration Card Welfare Support: पुल के नीचे विपरीत परिस्थितियों में जीवन गुजार रहे बेघर परिवारों की परेशानी देखकर महाराष्ट्र राज्य अन्न आयोग के अध्यक्ष महेश ढवले ने अपना काफिला रुकवाया और सीधे उनके बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं।

इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल इन परिवारों को सरकार कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उनके हस्तक्षेप के बाद स्थानीय प्रशासन ने मौके पर ही सहायता की प्रक्रिया शुरू कर दी।

पुल के नीचे बेघर परिवारों के बीच पहुंचे

यह घटना राज्य अन्न आयोग के अध्यक्ष महेश ढवले के ठाणे जिला दौरे के दौरान सामने आई। शहर में पुल के नीचे बेहद कठिन परिस्थितियों में रह रहे बेघर परिवारों को देखकर उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए उनसे बातचीत की और उनकी जरूरतों की जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंद परिवारों को उनके अधिकारों के अनुरूप खाद्य सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जोड़ा जाए।

राशन कार्ड और मुफ्त अनाज दिलाने की पहल

प्रशासन के माध्यम से इन परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को पात्र लाभार्थियों के लिए राशन कार्ड और मुफ्त अथवा रियायती दरों पर अनाज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उन्हें नियमित खाद्य सुरक्षा मिल सके।

Thane Homeless Families Food Security Ration Card Welfare Support
29 साल से पुनर्वास के इंतजार में बुजुर्ग, विधायक संजय केलकर ने ठाणे मनपा को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

बच्चों और गर्भवती माताओं पर विशेष ध्यान

महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से परिवारों की महिलाओं, बच्चों और गर्भवती माताओं को पोषण आहार, आंगनवाड़ी सुविधाओं तथा अन्य संबंधित कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल की जा रही है।

इसके साथ ही परिवारों के स्वास्थ्य परीक्षण, आधार कार्ड बनवाने और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Thane Homeless Families Food Security Ration Card Welfare Support
मध्य रेल का टिकट जांच अभियान: 20.47 लाख यात्री पकड़े, 159.34 करोड़ रूपएं जुर्माना वसूला; मुंबई मंडल सबसे आगे

भूख, भीख और कुपोषण से मुक्ति का संकल्प

राज्य अन्न आयोग के अध्यक्ष महेश ढवले ने महाराष्ट्र राज्य को भिक्षावृत्ति, भूख और कुपोषण से मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई बेघर या जरूरतमंद व्यक्ति दिखाई दे, तो वे आगे आकर उसे सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें।

उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की बाधा या परेशानी आने पर सीधे राज्य अन्न आयोग से संपर्क किया जा सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com