29 साल से पुनर्वास के इंतजार में बुजुर्ग, विधायक संजय केलकर ने ठाणे मनपा को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

Thane Shop Rehabilitation: ठाणे में 1997 में सड़क चौड़ीकरण के दौरान दुकान टूटने के बाद भी बुजुर्ग को पुनर्वास नहीं मिला। विधायक संजय केलकर ने मनपा को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया।
Thane Shop Rehabilitation Delay Sanjay Kelkar Civic Ultimatum
विधायक संजय केलकर(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Sanjay Kelkar Thane Civic Ultimatum: सड़क चौड़ीकरण के लिए वर्ष 1997 में दुकान तोड़ दी गई, नगर निगम ने पुनर्वास का पत्र भी दिया, लेकिन 29 साल बीत जाने के बाद भी प्रभावित दुकानदार को वैकल्पिक जगह नहीं मिली। यह व्यथा ठाणे के शास्त्रीनगर, वर्तकनगर निवासी एक बुजुर्ग की है।

उस बुजुर्ग की व्यथा सुनकर भाजपा विधायक संजय केलकर ने ठाणे महानगरपालिका के स्थावर संपत्ति विभाग को एक सप्ताह के भीतर पुनर्वास सुनिश्चित करने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय में समाधान नहीं हुआ तो प्रशासन को अपने तरीके से जवाब दिया जाएगा।

जनसेवक का जनसंवाद

भाजपा के खोपट स्थित कार्यालय में आयोजित ‘जनसेवक का जनसंवाद’ कार्यक्रम के 134वें सत्र में बुजुर्ग ने अपना दुखड़ा सुनाया। उन्होंने बताया कि 1997 में सड़क चौड़ीकरण के दौरान उनकी दुकान तोड़ दी गई थी।

उस समय उनकी उम्र करीब 40 वर्ष थी और अब वे 69 वर्ष के हो चुके हैं। मनपा की ओर से पुनर्वास का पत्र दिए जाने के बावजूद आज तक उन्हें वैकल्पिक दुकान या उचित पुनर्वास नहीं मिला।

इस मामले पर नाराजगी जताते हुए विधायक संजय केलकर ने कहा कि जिस अधिकारी ने पुनर्वास का पत्र जारी किया था, वह सेवानिवृत्त हो गया, लेकिन संबंधित नागरिक 29 वर्षों से कार्यालयों के चक्कर काटते-काटते थक गया। उन्होंने स्थावर संपत्ति विभाग को एक सप्ताह के भीतर पुनर्वास की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

Thane Shop Rehabilitation Delay Sanjay Kelkar Civic Ultimatum
ठाणे के उल्हासनगर मनपा में चार दिन से अधिकारी गायब? कांग्रेस अध्यक्ष रोहित सालवे बोले- जनता कब तक भुगतेगी?

मनपा की परिसंपत्तियों पर सवाल

केलकर ने ठाणे मनपा की संपत्तियों के प्रबंधन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शहर में 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की मनपा संपत्तियां हैं। आरोप है कि इनमें से कई संपत्तियों पर अवैध कब्जे हैं, जबकि वास्तविक लाभार्थी पुनर्वास के लिए वर्षों से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने स्थावर संपत्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग दोहराई।

दूषित पानी और मारपीट के मामले भी उठे

जनसंवाद कार्यक्रम में कलवा के निवासी दूषित पानी की बोतल लेकर पहुंचे। उन्होंने शिकायत की कि मलजल निकासी की पाइपलाइन टूटने से पेयजल की पाइपलाइन का पानी दूषित हो रहा है। इस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर तत्काल आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए।

Thane Shop Rehabilitation Delay Sanjay Kelkar Civic Ultimatum
मुंबई में बिनौला रिफाइंड तेल के भाव गिरे, कमजोर मांग और नई कपास की आवक बनी वजह; जानिए क्या है बाजार का रुख...

वहीं, हबीबी होटल में एक ग्राहक और उसकी मां के साथ कथित मारपीट का मामला भी सामने आया। विधायक संजय केलकर ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।

उन्होंने पीड़ितों को आश्वस्त किया कि उनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं होना चाहिए और वे उनके साथ खड़े हैं। कार्यक्रम में नगरसेवक सुरेश कांबले, पूर्व उपमहापौर अशोक भोईर, कैलास म्हात्रे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com