बप्पा की भक्ति, सुरक्षा की तैयारी; गणेशोत्सव के लिए ठाणे पुलिस अलर्ट, 1.65 लाख घरों में स्थापना

Thane Ganeshotsav Security: ठाणे जिले में आज से गणेशोत्सव शुरू हो रहा है। 1,076 सार्वजनिक पंडालों और 1.65 लाख से अधिक घरों में बप्पा विराजेंगे। सुरक्षा में 3,300 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।
Thane Ganeshotsav 1076 Pandals 3300 Police Security
ठाणे में आज से गणेशोत्सव की धूम(सोर्स: एआई)
Published on
Updated on

Ganeshotsav 1076 Pandals 3300 Police Security: महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे देश में श्रद्धा एवं उल्हास के साथ मनाया जाने वाला 'गणेशोत्सव' सोमवार 14 सितंबर से शुरू हो रहा है। जिसको लेकर पुलिस एवं प्रशासन की तरफ से विशेष तैयारी की गयी है।

रविवार को देर रात तक गाजे बाजे के साथ गणेश प्रतिमाओं को सार्वजनिक पंडालों एवं घरों में ले जाने का सिलसिला जारी था। गणेशोत्सव के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को टालने के लिए 3,300 से अधिक पुलिस के जवानों एवं अधिकारियों को तैनात किया जा रहा है।

ठाणे शहर सहित जिले के कल्याण डोंबिवली, भिवंडी, उल्हासनगर, अंबरनाथ बदलापुर अन्य इलाकों में 1 हजार से से अधिक सार्वजनिक पंडालों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जा रही है, जबकि लगभग पौने दो लाख से अधिक घरों में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर दस दिनों तक पूजा अर्चना की जाएगी।

गणेश भक्तों को ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा

गणेश प्रतिमाओं को कारखाने से पंडाल तक ले जाने में गणेश मंडल के कार्यकर्ताओं को ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी अधिक जूझना पड़ा। रविवार को सुबह से देर रात तक शोभायात्रा के रूप में गणराया की प्रतिमाओं को ले जाने का सिलसिला जारी था। किसी भी तरह की अप्रिय घटना टालने को लेकर सड़कों पर व्यापक पैमाने पर पुलिस बंदोबस्त किया गया था।

गणेशोत्सव के दौरान किसी भी तरह के खतरे को देखते हुए सुरक्षा का विशेष इंतजाम किये गये हैं। ठाणे सहित जिले की सभी महानगर पालिकाओं एवं नगरपालिकाओं की तरफ से गणेशोत्सव पर विशेष इंतजाम किये गए हैं। स्वच्छता एवं साफ-सफाई को लेकर अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

मनमोहक तरीके से सजाए गए हैं पंडाल

ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में कुल 1 हजार 76 स्थानों पर सार्वजनिक गणेशोत्सव का आयोजन किया गया है। जिनमें से ठाणे शहर के 340 सार्वजनिक गणेश पंडालों में विघ्नहर्ता की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जानी है।

इसी तरह भिवंडी में 153, कल्याण-डोंबिवली मनपा क्षेत्र में 194 उल्हासनगर-अंबरनाथ से लेकर बदलापुर तक के इलाके में 267 स्थानों पर सार्वजनिक गणेशोत्सव के पंडाल सज गए हैं। इसी तरह ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में 1 लाख 65 हजार 448 से अधिक घरों में भगवान श्री गणेश की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

Thane Ganeshotsav 1076 Pandals 3300 Police Security
लक्ष्मण हाके की Y-Plus सुरक्षा हटाने की मांग, मराठा क्रांति मोर्चा की चेतावनी- नहीं तो हाईकोर्ट जाने की तैयारी

एसआरपीएफ के जवानों की हुई तैनाती

गणेशोत्सव के दौरान कानून व्यवस्था को बनाये रखने एवं अप्रिय घटनाओं को टालने को लेकर 10 पुलिस उपायुक्त, 18 सहायक पुलिस आयुक्त, 100 पुलिस निरीक्षक, 282 सहायक पुलिस निरीक्षक/उपनिरीक्षक, 53 महिला पुलिस अधिकारी, 2,294 पुलिस कर्मचारी और 613 महिला पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया जा रहा है।

साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में 1,000 होमगार्डों की मदद ली जाएगी, जिनमें 800 पुरुष और 200 महिला होमगार्ड होंगे। इसके अलावा, एसआरपीएफ की कुछ कंपनियां भी बंदोबस्त के लिए तैनात रहेंगी।

Thane Ganeshotsav 1076 Pandals 3300 Police Security
ST New Buses: महाराष्ट्र में दौड़ेंगी 5,000 नई लालपरी, टाटा मोटर्स ने लगाई सबसे कम बोली

विसर्जन स्थलों पर विशेष प्रबंध

इस वर्ष ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में स्थापित होने वाले कुल गणपति में से सार्वजनिक गणपति की संख्या 1,076 और निजी गणपति की संख्या 1 लाख 65 हजार 448 है। आयुक्तालय में विसर्जन स्थलों की कुल संख्या 193 है। इसमें ठाणे शहर में 55, भिवंडी में 39, कल्याण मंडल में 56 और उल्हासनगर मंडल में 43 स्थान शामिल हैं।

विसर्जन स्थलों पर विशेष प्रबंध किए जा रहे है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खारेगांव, पारसिक रेतीबंदर, मासुंदा तालाब, नदी नाका, भिवंडी स्थित व्हराला देवी तालाब, मोठागांव रेतीबंदर खाड़ी सहित अन्य महत्वपूर्ण विसर्जन घाटों की संख्या 12 है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com