न चालान, न जुर्माना... ठाणे पुलिस ने राखी बांधकर कहा- आपकी सुरक्षा सबसे जरूरी

Thane Traffic Police Rakhi Drive: रक्षाबंधन पर ठाणे ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वाले चालकों को चालान की बजाय राखी बांधी और बिना हेलमेट चालकों को मुफ्त हेलमेट देकर सुरक्षा का संदेश दिया।
Traffic Police Free Helmet Safety Message
बिना हेलमेट पहने गाड़ी चलाने पर राखी बांधती महिला पुलिसकर्मी(फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Traffic Police Free Helmet Safety Message: रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ठाणे ट्रैफिक पुलिस ने एक अनोखी और सराहनीय पहल की।

तीन हाथ नाका जंक्शन पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चालान काटने की बजाय महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने उनकी कलाई पर राखी बांधकर सुरक्षित यातायात का संदेश दिया। विशेष रूप से, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे चालकों को राखी बांधकर उन्हें मुफ्त हेलमेट वितरित किए गए।

ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे और संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. ज्ञानेश्वर चव्हाण के निर्देशों के तहत ठाणे शहर ट्रैफिक शाखा के पुलिस उपायुक्त पंकज शिरसाट के मार्गदर्शन में यह सराहनीय अभियान चलाया गया।

आपकी सुरक्षा ही परिवार के लिए बड़ा उपहार

तीन हाथ नाका जंक्शन पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को रोककर उनसे बातचीत की गई। दंडात्मक कार्रवाई करने की बजाय चालकों को ट्रैफिक नियमों का महत्व समझाते हुए उनकी काउंसलिंग (समुपदेशन) की गई।

इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने चालकों की कलाई पर राखी बांधते हुए 'आपकी सुरक्षा ही परिवार के लिए सबसे बड़ा उपहार है' का भावनात्मक संदेश दिया।

विशेष रूप से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले कुछ चालकों को रोककर उन्हें हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में बताया गया। इसके बाद उन चालकों को बिल्कुल मुफ्त में हेलमेट बांटे गए। पुलिस की इस पहल पर वाहन चालकों की ओर से भी बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली।

Traffic Police Free Helmet Safety Message
महाराष्ट्र में SC आरक्षण के उपवर्गीकरण की मांग, खटिक समाज ने सरकार को दी प्रोटेस्ट करने की चेतावनी

राखी के धागे से सुरक्षा का संदेश

इस कार्यक्रम में ट्रैफिक शाखा के उपायुक्त पंकज शिरसाट, सहायक पुलिस आयुक्त अंजलि भोईर, ठाणे शहर ट्रैफिक उप-प्रभाग की पुलिस निरीक्षक रोहिणी सोनार, नौपाडा ट्रैफिक उप-प्रभाग की पुलिस निरीक्षक गौरी मोरे सहित बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मी उपस्थित थीं।

रक्षाबंधन की पूर्वसंध्या पर आयोजित इस पहल से एक ओर जहां यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ी, वहीं दूसरी ओर चालकों को हेलमेट के इस्तेमाल का महत्व भी समझ में आया। ठाणे ट्रैफिक पुलिस की यह पहल 'राखी के धागे से सुरक्षा का संदेश' देने वाली साबित हुई है।

पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) पंकज शिरसाट का कहना है किरक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम और सुरक्षा का त्योहार माना जाता है। इसी भावना को आधार बनाकर पुलिस ने नागरिकों तक यातायात सुरक्षा का संदेश पहुंचाया है। जुर्माने का डर दिखाने की बजाय यदि अपनेपन से नियम समझाए जाएं, तो उसका अधिक सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com