ठाणे: डेढ़ साल से पानी और शौचालय की समस्या झेल रहे थे विद्यार्थी, संजय केलकर के हस्तक्षेप के बाद मिली राहत

Thane Diva Municipal School: ठाणे के दिवा स्थित मनपा स्कूल क्रमांक 79 में डेढ़ साल से पानी और शौचालय की समस्या झेल रहे 1,400 विद्यार्थियों को विधायक संजय केलकर के हस्तक्षेप के बाद राहत मिली है।
Thane Diva Municipal School Water And Toilet Facilities For Students
विधायक संजय केलकर व अन्य(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • विधायक संजय केलकर के हस्तक्षेप के बाद विद्यार्थियों को राहत मिली।

  • दिवा में सोसायटी का रास्ता रोककर बनाया गया ढाबा बंद कराया गया।

  • 50 से अधिक डॉक्टरों और जीएनएम नर्सों के वेतन-बोनस का मुद्दा उठाया गया।

Sanjay Kelkar On Municipal School Facilities: ठाणे मनपा के अंतर्गत आने वाले दिवा के सरकारी स्कूल में पानी और शौचालय से वंचित विद्यार्थियों को आखिरकार राहत मिली है। बताया गया कि पिछले लगभग डेढ़ साल से मनपा स्कूल क्रमांक 79 में दो विद्यालय चलते हैं।

यहां विद्यार्थियों को पानी और शौचालय की समस्या थी। लगभग 1400 विद्यार्थियों वाले मनपा के इस स्कूल में अभिभावकों शिकायत पर विधायक संजय केलकर ने ठाणे मनपा प्रशासन से बात की।

विधायक केलकर द्वारा मनपा के संबंधित अधिकारियों से लगातार चर्चा के बाद स्कूल में पानी की व्यवस्था के साथ चार शौचालय भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। इससे करीब 1,400 विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को राहत मिली है।

घर से लाना पड़ता था पानी!

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, मनपा स्कूल क्रमांक 79 में दो स्कूलों के लगभग 1,400 विद्यार्थी पढ़ते हैं। यहां शौचालयों की स्थिति बेहद खराब थी। इसके अलावा पिछले डेढ़ वर्ष से पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं थी। बच्चों को घर से पानी लाना पड़ता था। बताया गया कि मनपा द्वारा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था न उपलब्ध कराने से इस स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या भी कम होने लगी थी।

स्कूल में पीने के पानी के साथ शौचालय की अपुरी व्यवस्था होने से विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। शौचालय की समुचित व्यवस्था न होने से विशेषकर छात्राओं को बड़ी परेशानी हो रही थी।

आखिरकार स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने यह समस्या विधायक केलकर के सामने रखी थी। इसके बाद उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर समस्या का समाधान करने के लिए कहा।

विधायक का जताया आभार

प्रशासन की ओर से स्कूल में चार शौचालयों और पानी की व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने की जानकारी जनसंवाद कार्यक्रम में नागरिकों ने दी। भारतीय जनता पार्टी के खोपट स्थित कार्यालय में आयोजित 'जनसेवक का जनसंवाद' कार्यक्रम में दिवा के नागरिकों ने पहुंचकर इस समस्या के समाधान पर विधायक संजय केलकर का आभार जताया।

Thane Diva Municipal School Water And Toilet Facilities For Students
दिवाली-छठ पूजा पर पश्चिम रेलवे की मुंबई-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन, कल से शुरू होगी बुकिंग; जानिए पूरा शेड्यूल

सोसायटी का रास्ता बंद कर बनाया ढाबा

जनसंवाद कार्यक्रम में दिवा की एक अन्य समस्या भी सामने आई। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि एक सोसायटी के रहवासियों की अनुमति के बिना रास्ता बंद कर वहां अनधिकृत रूप से शेड बनाकर ढाबा शुरू किया गया था। विधायक संजय केलकर के हस्तक्षेप और फॉलोअप के बाद ढाबा बंद कर दिया गया है। दिवा प्रभाग समिति के सहायक आयुक्त ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर जानकारी दी कि जल्द ही पुलिस बंदोबस्त में संबंधित शेड को हटाया जाएगा।

Thane Diva Municipal School Water And Toilet Facilities For Students
MLC चुनाव के बाद महायुति में बढ़ी खटास! आनंद परांजपे ने कहा- फडणवीस-शिंदे की बैठक में उठेगा मुद्दा

जीएनएम नर्सों के वेतन और बोनस का मुद्दा

विधायक केलकर ने ठाणे मनपा में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत पिछले तीन वर्षों से कार्यरत 50 से अधिक डॉक्टरों, जीएनएम नर्सों के वेतन और बोनस का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने समान काम-समान वेतन के आधार पर इन कर्मचारियों को आयोग के अनुरूप मनपा की ओर से भी वेतन और बोनस देने की मांग की।

उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इन कर्मचारियों को न्याय मिलेगा। कार्यक्रम में नगरसेवक सुरेश कांबले, पूर्व महापौर मनोहर गाढवे, कैलास म्हात्रे, स्वप्नाली सालवी, सचिन पाटील, दया यादव, राजेश गाडे और सतीश केलशीकर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।