- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane Businessman Kidnapping Extorted 2 98 Lakh Googlepay Ransom
ठाणे में फिल्मी अंदाज में अपहरण! बंदूक की नोक पर कारोबारी से वसूली, जीपे से उड़ाए 2.98 लाख रुपये
Thane Crime News: ठाणे में चार लोगों ने एक व्यवसायी को अगवा कर गन की धमकी से जीपे पिन पूछकर 2.98 लाख रुपये वसूले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, रंजिश को वजह बताया गया।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Thane Businessman Kidnapping News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यवसायी के अपहरण और जबरन वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, चार आरोपियों ने मिलकर एक व्यापारी को अगवा कर उससे करीब 2.98 लाख रुपये की वसूली की। प्रारंभिक जांच में यह मामला व्यावसायिक रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, उल्हासनगर निवासी एक व्यवसायी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 13 अक्टूबर को एक आरोपी ने उसे किसी व्यावसायिक बैठक के बहाने बुलाया था। जैसे ही वह मौके पर पहुंचा, आरोपी ने पिस्तौल जैसी दिखने वाली किसी वस्तु को उसकी पीठ पर रखकर धमकाया और जबरन म्हारल गांव स्थित एक खदान के पास सुनसान कमरे में ले गया।
तीन आरोपियों बंधक बनाकर की लूट
कमरे के अंदर पहले से मौजूद तीन अन्य आरोपियों ने पीड़ित को बंधक बना लिया और उससे जबरन उसका जीपे (गूगल पे) पिन बताने के लिए दबाव डाला। आरोपियों ने उसके खाते से रकम ट्रांसफर की और बाद में उसकी पत्नी के खाते से भी पैसे निकलवाए। कुल मिलाकर 2,98,500 रुपये की जबरन वसूली की गई।
सम्बंधित ख़बरें
उल्हासनगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि व्यवसायी की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 363 और 384 समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें:- भांजे ने मौसी के साथ किया विश्वासघात, 9 महीने से दे रहा था धोखा, ऐसे हुआ खुलासा
अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से यह संकेत मिले हैं कि घटना के पीछे व्यावसायिक रंजिश और वित्तीय विवाद प्रमुख कारण हैं। पुलिस ने एक आरोपी की पहचान नरेश जगनमल छाबड़िया उर्फ “नरेश पाकिस्तानी” के रूप में की है, जो पूर्व में भी कई स्थानीय विवादों में शामिल रहा है।
फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और वसूली गई रकम बरामद करने के प्रयास जारी हैं। यह मामला उल्हासनगर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Thane businessman kidnapping extorted 2 98 lakh googlepay ransom
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
15 साल बाद फिर ‘ब्रांड दीदी’ की अग्निपरीक्षा! बंगाल में अस बार भी होगा खेला या किले में सेंध लगाएगी BJP?
Apr 29, 2026 | 08:42 AMजून तक पालन करो वरना जुर्माना, स्कूल बस सुरक्षा नियमों पर हाई कोर्ट सख्त, 90 स्कूलों को चेतावनी
Apr 29, 2026 | 08:39 AMट्रंप के लिए खतरे की घंटी…ईरान युद्ध से हो रहा नुकसान, सिर्फ 34% रह गई अप्रूवल रेटिंग, छोड़नी पड़ेगी कुर्सी!
Apr 29, 2026 | 08:29 AMटायर फटने से कार पेड़ से टकराई, खडका गेट हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, मासूम भी शामिल
Apr 29, 2026 | 08:18 AMविधानपरिषद में बीजेपी के 5 उम्मीदवारों में 1 महिला भी, जानें कौन हैं,माधवी नाइक ?
Apr 29, 2026 | 08:14 AM29 अप्रैल का इतिहास: लाल किले की नींव से बकिंघम पैलेस तक, आज का दिन विरासत और गौरव का प्रतीक
Apr 29, 2026 | 07:53 AMमालेगांव कनेक्शन से मलेशिया तक की साजिश, नासिक के TCS धर्मांतरण मामले में बड़ा अंतरराष्ट्रीय खुलासा
Apr 29, 2026 | 07:53 AMवीडियो गैलरी

झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PM
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM














