Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिंदे का बड़ा फैसला, ठाणे से कोपर तक अब बुलेट ट्रेन कनेक्शन, सफर होगा और भी आसान

Thane Bullet Train: ठाणे और कोपर स्टेशन अब बुलेट ट्रेन से जुड़ने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। उपमुख्यमंत्री शिंदे के निर्देश पर हाई स्पीड रेल प्राधिकरण ने इसे रेल मंत्रालय को भेजा है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Oct 07, 2025 | 12:45 PM

ठाणे बुलेट ट्रेन (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bullet Train Stations Connected to Thane: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना अब ठाणे और कोपर के यात्रियों के लिए भी राहत की खबर लेकर आई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को निर्देश दिए हैं कि ठाणे और कोपर रेलवे स्टेशनों को प्रस्तावित म्हातारडी बुलेट ट्रेन स्टेशन से जोड़ा जाए। यह कनेक्शन केवल ट्रेनों का नहीं, बल्कि ठाणे की बढ़ती आबादी और यात्रा जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही एक स्मार्ट योजना का हिस्सा है।

एमएसआरडीसी कार्यालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक में उपमुख्यमंत्री शिंदे, उनके प्रधान सचिव नवीन सोना, महारेल और हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में ठाणे जिले के दिवा के पास बन रहे म्हातारडी बुलेट ट्रेन स्टेशन को ठाणे, कोपर और तलोजा मेट्रो से जोड़ने की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

महारेल ने इस बैठक में एक संकल्पनात्मक आरेख प्रस्तुत किया जिसमें दिखाया गया कि कैसे म्हातारडी स्टेशन को ठाणे रेलवे स्टेशन, कोपर और तलोजा मेट्रो से जोड़ा जा सकता है। योजना के अनुसार, यह स्टेशन भविष्य में एक इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जाएगा जो बुलेट ट्रेन के साथ-साथ मेट्रो, रेलवे, बस और राजमार्गों को जोड़ने का काम करेगा।

सम्बंधित ख़बरें

बेकाबू ट्रेलर ने दो मजदूरों को कुचला, सावंगा में इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स कंपनी में दर्दनाक हादसा

85.030 ग्राम एमडी समेत 12.71 लाख रुपए का माल जब्त, एमडी तस्करों पर लगा मकोका

चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुशासन का संकल्प, मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक ने तैयारियों का जायजा

Thane News: शिवसेना को बड़ा राजनीतिक संबल, सैकड़ों रिक्शा चालक शिवसेना में शामिल

इसे भी पढ़ें- सिर्फ 2 घंटे में अहमदाबाद से मुंबई की यात्रा, जल्द शुरू होगी बुलेट ट्रेन; रेल मंत्री ने बताया प्लान

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस प्रस्ताव को जल्द से जल्द लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। हाई स्पीड रेल प्राधिकरण ने भी इस योजना को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया है और इसे रेल मंत्रालय को भेजने की मंजूरी दी है।

अगर यह योजना अमल में आती है तो ठाणे, कोपर और नवी मुंबई के तलोजा क्षेत्र के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। वे बिना किसी झंझट के म्हातारडी बुलेट ट्रेन स्टेशन तक पहुंच सकेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कनेक्शन न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगा बल्कि ठाणे-कोपर क्षेत्र में रियल एस्टेट और व्यापार को भी नई उड़ान देगा।

Thane and kopar stations will be connected to bullet train stations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 07, 2025 | 12:45 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Thane
  • Thane news

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.