-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane Air Hostess Suicide Kalyan Ex Boyfriend Booked Extortion Blackmail
कल्याण की ‘एयर होस्टेस’ ने की खुदकुशी, वजह जान उड़ जाएंगे होश! डिलीट चैट और बैंक रिकॉर्ड ने खोली पोल
- Written By: प्रिया जैस
Thane Air Hostess Suicide: ठाणे में 21 वर्षीय एयर होस्टेस ने की आत्महत्या। पूर्व प्रेमी पर ब्लैकमेलिंग, मारपीट और लाखों की ठगी का आरोप। कोलसेवाड़ी पुलिस ने दर्ज किया मामला।

एयर होस्टेस ने की आत्महत्या (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Kalyan Suicide News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 21 वर्षीय विमान परिचारिका ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद पुलिस ने उसके पूर्व साथी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। युवती 28 दिसंबर 2025 को कल्याण (पूर्व) स्थित अपने आवास पर फंदे से लटकी मिली थी।
एक अधिकारी ने बताया कि युवती के मोबाइल फोन और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच के बाद, कोलसेवाड़ी पुलिस ने 10 जनवरी को उसके 23 वर्षीय पूर्व साथी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। युवती की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 28 दिसंबर की रात को उनकी बेटी ने उनके फोन कॉल का जवाब नहीं दिया, जिसके बाद एक पड़ोसी कल्याण के अनुसूया निवास स्थित उसके घर पर गया जहां युवती फंदे से लटकी मिली।
परिजनों ने लगाया आरोप
अधिकारी ने बताया कि उसे तत्काल रुक्मिणीबाई अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती के परिवार का दावा है कि उसके और आरोपी के बीच 2020 से रिश्ते थे। युवती के परिजन ने आरोप लगाया है कि युवक ने उसकी कुछ तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी दी, उससे शादी करने से इनकार किया और हाल में किसी अन्य महिला से मित्रता कर ली जिससे आहत होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली।
सम्बंधित ख़बरें
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
चार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
कानपुर में इरशाद का ‘काला खेल’, दो युवतियों को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार
बड़नगर मोहर्रम जुलूस विस्फोट केस में जांच तेज, ATS की एंट्री से खुल सकते हैं खौफनाक राज; 9 आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें – लाखनी में मानवता शर्मसार: कसाई माता-पिता ने बैग में बंद कर झाड़ियों में फेंकी नवजात बच्ची, समय रहते बची जान
डिलीट चैट और बैंक रिकॉर्ड से खुली पोल
ठाणे में युवती के अंतिम संस्कार के बाद उसके फोन और बैंक खाते के विवरण देखने के बाद परिवार ने कई शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकारी ने बताया कि ‘‘चैट रिकॉर्ड’ और शरीर पर मिले निशानों से पता चलता है कि आरोपी अक्सर उसके साथ मारपीट करता था।
युवती के बैंक खाते के विवरण से पता चलता है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे लाखों रुपये लिए थे, जिसमें सबसे हालिया लेनदेन 16 दिसंबर 2025 को हुआ था। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत उस व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच कर रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Thane air hostess suicide kalyan ex boyfriend booked extortion blackmail
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














