फ्लाइट रद्द होने से वापसी अटकी, दुबई में फंसे वरिष्ठ नागरिकों ने लगाई मदद की गुहार
America-Iran War के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित होने से ठाणे जिले के 23 नागरिक दुबई में फंस गए हैं। यात्रियों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए केंद्र सरकार से मदद मांगी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Citizens Of Thane Stuck In Dubai: अमेरिका व ईरान के बीच शुरू युद्ध का असर अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर पड़ा है। इसकी वजह से ठाणे ज़िले के 23 नागरिक दुबई में फंसे हुए हैं। जिले के कल्याण व आस-पास के इलाकों में रहने वाले नागरिक 23 फरवरी, को घूमने के लिए दुबई गए थे।
उन्हें रविवार को भारत लौटना था। लेकिन, युद्ध के हालात की वजह से हवाई सेवाएं रद्द हो गयी हैं। जिनसे उनकी वापसी लटक गयी है। दुबई में फंसे नागरिकों ने भारत सरकार से मदद की गुहार की है। बताया गया कि ठाणे जिले के कल्याण, शहापुर और मुरबाड तालुका के 23 यात्री दुबई गये थे। इसमें से 12 सीनियर सिटिजन हैं।
सोशल मीडिया पर मैसेज फैलने के बाद शहापुर तहसीलदार परमेश्वर कसुले ने तलाठियों को संबंधित परिवारों के बारे में पूछताछ करने का निर्देश दिया है। परिवारों की मांग है कि केंद्र और राज्य सरकारें युद्ध के हालात की वजह से इस स्थिति में फंसे नागरिकों की तुरंत मदद करें और उन्हें सुरक्षित घर वापस लाएं।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे मेट्रो का इंतजार और बढ़ा, गायमुख-कैडबरी खंड का संचालन अब नवंबर 2026 तक टला
ठाणे में शुरू होगा पहला मनपा CBSE स्कूल, 8 जून से छात्रों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं
ठाणे के 193 एकड़ क्षेत्र में अवैध पेड़ कटाई का आरोप, मनसे ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Kalyan Power Outage: कल्याण में 12 घंटे ब्लैकआउट से हाहाकार, बिजली पोल गिरने से ठप रही सप्लाई
होटल का बिल और खर्च देना हुआ नामुमकिन
दुबई में फंसे लोगों में एकनाथ धनके (67), गुलाब धनके (62), शिवराम वालिम्बे (63), शुभांगी वालिम्बे (59), केशव वेखंडे (70), कविता वैखंडे (61), मधुकर पाटिल (72), मीनाक्षी पाटिल (64), बालू गायकर (70), वनिता गायकर (68), दशरथ हरड (74), शारदा हरड (65), किसन मोहुये (70), मीरा मोहुपे (62), परशुराम गायकवाड़ (61), शुभांगी गायकवाड़ (53), रमेश धलपे (60), लता धलपे (52), वासुदेव शेलार (70), सपना शेलार, करुणा कापरे (59), अनीता धनके (71) और टूर मैनेजर मनीष सानप शामिल हैं।
ये भी पढ़ें :- कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा की होगी परख, 30 दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश
दुबई में फंसे रमेश धलपे ने भारतीय विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है और अपनी तत्काल सुरक्षित भारत वापसी की मांग की है। लेकिन, वापसी की यात्रा के कारण इन नागरिकों के पास फिलहाल पैसे नहीं बचे हैं। इस कारण होटल का बिल और खर्च देना नामुमकिन हो गया है। इसलिए रमेश धालपे ने सभी पर्यटकों की तरफ से भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। बताया गया है कि ये सभी भारतीय नागरिक दुबई में ए वन फहदी स्ट्रीट पर ग्रैंड एस्टोरिया होटल में ठहरे हुए है।
