Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Independence Day |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवी मुंबई को नशा मुक्त शहर बनाने उठाएंगे सख्त कदम: पुलिस कमिश्नर मिलिंद भारंबे

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: Jul 13, 2023 | 05:42 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

-मनीष अस्थाना

नवी मुंबई: शहर की जनसंख्या की तुलना में यहां पर अपराध का ग्राफ काफी कम है, इसके अलावा नवी मुंबई (Navi Mumbai) में लॉ एंड आर्डर की भी कोई समस्या नहीं है, इसलिए नवी मुंबई में काम करना अच्छा लग रहा है। यह बात नवी मुंबई के पुलिस कमिश्नर मिलिंद भारंबे (Police Commissioner Milind Bharambe) ने खास बातचीत में कही।

बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि नवी मुंबई में अधिकांश लोग मध्यम वर्ग के रहते हैं, जो अपने काम से मतलब रखते हैं, इसलिए नवी मुंबई में मुंबई की तरह क्राइम नहीं है। उन्होंने कहा कि नवी मुंबई में झोपड़पट्टी आबादी काफी कम है, इस कारण नवी मुंबई में लॉ एन्ड आर्डर की कोई समस्या नहीं है।

पुलिस प्रशासन की रहती है पैनी नजर

उन्होंने बताया कि उनका प्रयास है कि नवी मुंबई में शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए उन्होंने पूरे पुलिस प्रशासन को सतर्क रखा है। नवी मुंबई में शैक्षणिक संस्थान अधिक हैं इसलिए नशीले पदार्थ बेचने वालों की नजर में नवी मुंबई शहर भी है, इस पर उन्होंने कहा कि नवी मुंबई शहर को नशा मुक्त शहर बनाने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है। मादक पदार्थ बेचने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। नशीले पदार्थों को जब्त किया जा रहा है।

मादक पदार्थ तस्कर युवाओं को कर रहे टार्गेट

उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ बेचने वाले लोग युवाओं को टारगेट कर रहे हैं, इसलिए नवी मुंबई पुलिस और भी सख्त कदम उठाने पर विचार कर रही है, जिस पर जल्द ही अमल करना शुरू कर दिया जायेगा। शहर में खुलेआम की जा रही गुटखे की बिक्री के सन्दर्भ में पुलिस कमिश्नर ने कहा कि तम्बाकू जन्य सामान की बिक्री पर राज्य सरकार ने पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया हुआ है, लेकिन गुटखा बिक्री की शिकायतें लगातार मिलती रहती हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन गुटखा बेचने वालों पर समय-समय पर कार्रवाई करता है, फिर भी इसकी बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पा रहा है।

गुटखा नेटवर्क तोड़ने का प्रयास

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हम लगातार प्रयास कर रहे हैं और नशीले पदार्थ बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। हालांकि पुलिस कमिश्नर इस बात को स्वीकार करते हैं कि गुटखा माफियाओं का नेटवर्क काफी बड़ा है, फिर भी उनके नेटवर्क को तोड़ने का काम पुलिस समय समय पर करती है। नवी मुंबई में बेलगाम डांस बारों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि बारों पर भी पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाती है। बारों के खिलाफ उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं। हालांकि उन्होंने जोर देते हुए कहा कि नवी मुंबई को नशा मुक्त शहर बनाने का अभियान और अधिक तेज किया जाएगा और न मानने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

Strict steps will be taken to make navi mumbai a drug free city police commissioner milind bharambe

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2023 | 05:42 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

‘चुकानी पड़ेगी भारी कीमत…’ अलास्का मीटिंग से पहले ट्रंप ने दी बड़ी चेतावनी, पुतिन का पारा हाई!

2

‘हेरिटेज ट्री को जिंदा रखने का दें शपथपत्र’, हाई कोर्ट ने नागपुर महानगर पालिका को दिया आदेश

3

क्या है रवि घई का राज़? जिनकी पोती से होगी अर्जुन तेंदुलकर की शादी

4

आजादी की अनसुनी दास्तान: वो नारे जिनसे कांपती थी अंग्रेजी हुकूमत, बौखलाहट में बंद करवा देते थे आवाज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.