‘आज मैं जो हूं, उनकी वजह से हूं…’, मां बबीता के संघर्ष को याद कर भावुक हुईं करिश्मा कपूर, कही ये बात
Karisma Kapoor In Reality Show: करिश्मा कपूर ने रियलिटी शो में अपनी मां बबीता को अपनी सबसे बड़ी ताकत कहा। उन्होंने बताया कि कैसे मां के संस्कार और फैसलों ने उनकी जिंदगी और करियर को दिशा दी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
करिश्मा कपूर और मां बबीता कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Karisma Kapoor Sheds Tears Mother Babita: करिश्मा कपूर ने हाल ही में अपनी जिंदगी और करियर को लेकर खुलकर बात की और इसका पूरा श्रेय अपनी मां बबीता कपूर को दिया। उन्होंने कहा कि उनकी मां ने उन्हें जो आत्मविश्वास और संस्कार दिए, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत बने और उसी की बदौलत वह आज इस मुकाम पर पहुंच पाई हैं।
करिश्मा कपूर ने अपने करियर का श्रेय मां को दिया
करिश्मा कपूर ने अपनी मां के फिल्मी करियर को याद करते हुए बताया कि बबीता कपूर ने भले ही हिंदी सिनेमा में कम समय तक काम किया हो, लेकिन उस दौरान उन्होंने कई सफल फिल्मों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने अपने दौर के बड़े सितारों जैसे राजेश खन्ना, जीतेंद्र, मनोज कुमार और धर्मेंद्र के साथ काम किया। इसके अलावा वह कपूर खानदान के मशहूर एक्टर्स शम्मी कपूर और शशि कपूर के साथ भी नजर आईं।
हालांकि, शादी के बाद उन्हें अपने फिल्मी करियर को अलविदा कहना पड़ा। उस समय कपूर परिवार में यह परंपरा थी कि घर की महिलाएं फिल्मों में काम नहीं करती थीं। ऐसे में बबीता ने परिवार को प्राथमिकता देते हुए फिल्मों से दूरी बना ली।
करिश्मा ने यह भी बताया कि उनकी मां ने उन्हें और उनकी बहन करीना कपूर खान को अकेले ही पाला-पोसा। पारिवारिक परिस्थितियों के चलते बबीता ने अपनी बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने का फैसला किया और उन्हें मजबूत बनने की सीख दी। यही कारण है कि दोनों बहनों ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।
एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ के बारे में
करिश्मा कपूर की पर्सनल लाइफ को लेकर भी बबीता के फैसले हमेशा चर्चा में रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बबीता ने अपनी बेटी की शादी के फैसलों में भी अहम भूमिका निभाई। कहा जाता है कि अक्षय खन्ना के साथ करिश्मा का रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया, क्योंकि उस समय करिश्मा अपने करियर के शिखर पर थीं और बबीता नहीं चाहती थीं कि वह इतनी जल्दी शादी करें।
ये भी पढ़ें- ‘सिर्फ थैंक यू कहना चाहता था…’ सुनील पाल का छलका दर्द, सुनाई अपमान वाली पूरी आपबीती
इसके अलावा अभिषेक बच्चन के साथ उनकी सगाई भी टूट गई थी। माना जाता है कि इस फैसले के पीछे भी बबीता की सोच अहम रही, क्योंकि वह चाहती थीं कि शादी के बाद भी करिश्मा अपने करियर को जारी रखें। करिश्मा कपूर की इस बातचीत से साफ है कि उनकी सफलता के पीछे उनकी मां का संघर्ष, त्याग और दूरदर्शिता सबसे बड़ी वजह रही है।
