‘पांग मराठीचे’ कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया, मराठी भाषा गौरव दिवस पर कवि जितेंद्र लाड का प्रभावी काव्यपाठ
Marathi Bhasha Gaurav Din: उल्हासनगर के एसएसटी महाविद्यालय में मराठी भाषा गौरव दिवस पर ‘पांग मराठीचे’ कार्यक्रम उत्साह से आयोजित हुआ।
- Written By: आंचल लोखंडे
Marathi Bhasha Gaurav Din (सोर्सः सोशल मीडिया)
Ulhasnagar Event: वरिष्ठ साहित्यकार वि. वा. शिरवाडकर (कुसुमाग्रज) की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले मराठी भाषा गौरव दिवस के अवसर पर एसएसटी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के कला विभाग तथा मराठी वाङ्मय मंडल के संयुक्त तत्वावधान में ‘पांग मराठीचे’ इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि जितेंद्र लाड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की प्रस्तावना में महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. दीपक गवादे ने मराठी भाषा के समृद्ध इतिहास पर प्रकाश डालते हुए उसके संरक्षण और संवर्धन के लिए युवा पीढ़ी से आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने मंगेश पाडगांवकर तथा कुसुमाग्रज की कविताओं का प्रभावशाली पाठ कर वातावरण को भावविभोर कर दिया।
विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संदेश
मुख्य अतिथि कवि जितेंद्र लाड ने अपनी मधुर काव्य पंक्तियों के माध्यम से पिछली पीढ़ी, वर्तमान परिस्थितियों और आज की पीढ़ी की जीवनशैली, भावनाओं तथा भाषा के प्रति बदलती संवेदनाओं का मार्मिक चित्रण किया। उन्होंने अपने जीवन-प्रवास का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संदेश भी दिया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल की बचत के लिए मंत्रियों की होगी ऑनलाइन कैबिनेट मीटिंग
दो दुष्कर्म की घटनाओं से थर्राया पुणे, चलती कार में महिला और येवलेवाड़ी में 9 साल की बच्ची बनीं शिकार
दो धड़ों में बंटी अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, पार्थ पवार के बढ़ते दखल से तटकरे-पटेल नाराज
मेडिकल स्टोर हड़ताल के बीच अलर्ट पर मुंबई प्रशासन, जरूरी दवाओं का स्टॉक रखने के निर्देश
ध्वनिचित्र प्रस्तुति
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न कविताओं का प्रस्तुतीकरण किया। मराठी भाषा, मराठी त्योहार-उत्सव और मराठी के इतिहास जैसे विषयों पर विद्यार्थियों से पूछे गए प्रश्नों पर आधारित एक चित्रित ध्वनिचित्र प्रस्तुति भी प्रदर्शित की गई। साथ ही महाविद्यालय के गैर-मराठी प्राध्यापकों द्वारा मराठी भाषा दिवस के अवसर पर मराठी में दी गई शुभकामनाओं का वीडियो भी दिखाया गया, जिसे उपस्थित जनों ने उत्साहपूर्वक सराहा। छात्रों को उपहार स्वरूप पुस्तकें भेंट की गईं।
ये भी पढ़े: पी दक्षिण बीएमसी बैठक में 30 से ज्यादा मुद्दों पर चर्चा, सांसद वायकर बोले- जल्द पूरा करें वृद्धाश्रम निर्माण
मराठी भाषा गौरव दिवस उत्साहपूर्वक मनाया
कार्यक्रम का आयोजन संस्थापक प्राचार्य डॉ. पुरस्वानी तथा आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. खुशबू पुरस्वानी की संकल्पना से कला विभागाध्यक्ष डॉ. तुषार वाकसे, मराठी वाङ्मय मंडल प्रमुख प्रा. सचिन फालके, पत्रकार एवं प्रा. प्रफुल केदारे के सहयोग से किया गया।
इस अवसर पर उपप्राचार्य डॉ. संतोष करमानी, उपप्राचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक प्रा. जीवन विचारे, कनिष्ठ महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रा. देविदास जलकोटे सहित प्राध्यापक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रा. प्रफुल केदारे ने किया, अतिथियों का परिचय डॉ. हर्षदा दरेकर ने कराया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. सुवर्णा अहिरे ने किया। कार्यक्रम की सफलता में छात्र स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उपस्थितों ने कार्यक्रम की भरपूर सराहना करते हुए मराठी भाषा गौरव दिवस उत्साहपूर्वक मनाया।
