Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वक्फ बोर्ड संपत्ति से जुड़ा, धर्म या रीति-रिवाजों में हस्तक्षेप नहीं, नरेश म्हस्के ने निशिकांत दुबे को दिया करारा जवाब

Waqf Amendment Act 2025: वक्फ अधिनियम 2025 को लेकर अभी भी विवाद जारी है। इस दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान से हंगामा मच गया था। उनके बयान पर शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने जवाब दिया है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Apr 21, 2025 | 05:44 PM

नरेश म्हस्के (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे: देश में वक्फ अधिनियम के खिलाफ मुस्लिम समुदाय व विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस मामले में भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने हाल ही में एक बयान दिया था। इस बयान में निशिंकात दुबे ने शीर्ष अदालत को निशाना बनाते हुए कहा था कि यदि उच्चतम न्यायालय को ही कानून बनाना है तो संसद एवं विधानसभाओं को बंद कर देना चाहिए। साथ ही उन्होंने प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना पर निशाना साधते हुए उन्हें देश में ‘गृहयुद्ध’ के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट और वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 पर दिए गए बयान पर शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा, “कानून बनाना संसद का काम है। अगर संविधान के खिलाफ कोई कानून बनता है तो कोर्ट को आपत्ति जताने का अधिकार है। मुझे नहीं पता कि निशिकांत दुबे ने क्या कहा।

किसी प्रावधान का नहीं किया उल्लंघन

नरेश म्हस्के ने प्रावधान के बारे में नरेश म्हस्के ने कहा, “इमामों और कुछ मुस्लिम संगठनों समेत कुछ लोगों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और दावा किया है कि केंद्र ने अनुच्छेद 25 से 28 और 29 से 30 का उल्लंघन किया है- उनकी धार्मिक स्वतंत्रता का हनन किया गया है। इसलिए इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हो रही है। हालांकि, सरकार का कहना है कि उसने ऐसे किसी प्रावधान का उल्लंघन नहीं किया है।”

सम्बंधित ख़बरें

बीड में अजीत पवार और शिंदे ने ओवैसी की AIMIM से मिलाया हाथ, महाराष्ट्र में बदले सियासी समीकरण

भाजपा के गढ़ में शिंदे सेना की एंट्री होगी या नहीं? यवतमाल नगर परिषद में आज तय होगी सत्ता की रूपरेखा

सिरोंचा में रेत का अकाल! घरकुल लाभार्थियों के सपनों पर फिरा पानी, शिवसेना ने दी आंदोलन की चेतावनी

शिवसेना का गढ़ या भाजपा का नया किला? संभाजीनगर मनपा में घमासान; बदलते समीकरण

#WATCH | Thane, Maharashtra | On BJP MP Nishikant Dubey’s statement on the SC and Waqf Amendment Act 2025, Shiv Sena MP Naresh Mhaske says, “Making laws is the work of Parliament. If any law is made against the Constitution, the court has the right to raise objections. I don’t… pic.twitter.com/d0Gk1Zx7XG — ANI (@ANI) April 21, 2025

कानून बनाने के अधिकार पर बात करते हुए नरेश म्हस्के ने कहा, “अनुच्छेद 29 शैक्षणिक संस्थानों से संबंधित है और अनुच्छेद 30 सांस्कृतिक संस्थानों से संबंधित है। वक्फ बोर्ड शैक्षणिक या सांस्कृतिक संस्थान नहीं है- यह संपत्ति से संबंधित है… इसलिए, हमें इस पर कानून बनाने का अधिकार है। हम किसी के धर्म या रीति-रिवाजों में हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं। विपक्ष गलत सूचना फैला रहा है कि यह मुस्लिम समुदाय के खिलाफ है।

महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

यह राष्ट्रीय संपत्ति से संबंधित है वर्तमान में संविधान में उचित कानूनी विनियमन का अभाव है। हम कानून में संशोधन कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मुस्लिम समुदाय के गरीब लोगों को लाभ मिले। इसलिए हमारा मानना ​​है कि हमें कानून बनाने का अधिकार है। और सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सामने यह स्पष्ट रूप से कहा है।”

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इसके बचाव में भारतीय जनता पार्टी ने कहा था कि ये निशिकांत दुबे का व्यक्तिगत विचार है पार्टी का नहीं।

Shiv sena mp naresh mhaske on nishikant dubey statement on sc waqf amendment act 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 21, 2025 | 05:44 PM

Topics:  

  • Naresh Mhaske
  • Nishikant Dubey
  • Shiv Sena
  • Waqf Act

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.