Thane में स्टैम्प शुल्क छूट का श्रेय विवाद, शिवसेना ने फिर मनाया जश्न
Thane में BSUP फ्लैटों पर स्टांप ड्यूटी में 1% छूट देने के फैसले ने राजनीतिक संघर्ष बढ़ा दिया है। शिवसेना और भाजपा इस राहत का श्रेय लेने में भिड़ गईं थी। जश्न के साथ विवाद पुलिस थाने तक पहुंचा।
- Written By: अपूर्वा नायक
बीएसयूपी फ्लैट स्कीम (सौ. सोशल मीडिया )
Thane News In Hindi: ठाणे में बीएसयूपी योजना के तहत फ्लैट मालिकों को स्टैम्प ड्यूटी में एक फीसदी की छूट देकर प्रति व्यक्ति 100 रुपये प्रति दस्तावेज वसूलने के फैसले का श्रेय लेने को लेकर सत्तारूढ़ के घटक दलों में होड़ लगी है।
इसको लेकर शिवसेना व बीजेपी के स्थानीय नेता पुलिस स्टेशन पहुंच गए इसके बाद भी दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे से कन्नी काटते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को जहां पर शिवसेना एवं भाजपा के बीच विवाद हुआ था।
उसी स्थान पर एक बार फिर शिवसेना ने जश्न माना कर भाजपा को चिढ़ाने का काम किया है। शिवसेना के पदाधिकारियों ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर फैसले पर खुशी जताई। केंद्र सरकार, राज्य सरकार एवं ठाणे नगर मनपा के संयुक्त उपक्रम के तहत शहरी गरीबों के लिए जेएनएनयूआरएम और बीएसयूपी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: MBMC में 12 करोड़ के ठेके पर बवाल, बिना ई-टेंडर बीजेपी से जुड़ी कंपनी को मंजूरी का आरोप
बेटे की नपुंसकता छिपाने के लिए किया गया काला जादू! ठाकरे गुट के नेता विनायक राउत की समधन का बड़ा दावा
गोमूत्र पिलाया, सिर के बाल उखाड़े… ठाकरे गुट के पूर्व सांसद के घर में अघोरी प्रथा का खेल! बहू ने लगाए आरोप
Ashadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
ठाणे मनपा के माध्यम से इन दोनों योजनाओं के तहत विकसित भूखंड मौजूदा झोपड़पट्टियों के निवासियों को बीएसयूपी फ्लैटों में पुनर्वासित किया गया है। ये निवासी आर्थिक रूप से कमजोर हैं और मेहनत-मजदूरी करते हैं। इसलिए वे फ्लैट खरीदते समय एग्रीमेंट डीड के पंजीकरण के लिए स्टैम्प शुल्क अधिभार का भुगतान नहीं कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें :- Kalyan में अर्णव खैरे मौत का मामला गरमाया, चित्रा वाघ ने उठाए बड़े सवाल
फ्लैट के लिए देना पड़ रहा सरचार्ज
- कुछ परिवारों को फ्लैट के लिए 56 हजार से 1 लाख 34 हजार रुपये तक का सरचार्ज भी देना पड़ रहा है। इस मामले को ध्यान में रखते हुए सरकार ने स्टैम्प ड्यूटी में एक फीसदी की छूट देकर गरीबों को राहत दी है।
- मनपा चुनाव को देखते हुए शिवसेना एवं भाजपा दोनों इसका श्रेय लेने में जुटी हुई है।
- शुक्रवार को शिवसेना के लोगों ने भाजपा के पूर्व नगरसेवक व मनपा में वाटर्टी के गुट नेता रहे नारायण पवार पर मारपीट का आरोप लगाया था। उनके खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गयी थी। हालांकि पूर्व नगरसेवक पवार ने मारपीट की घटना से इनकार किया था।
