Maharashtra Local Body Election: ठाणे नगर निगम में आरक्षण तय, 66 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

Maharashtra Local Body Election: ठाणे मनपा चुनाव आरक्षण ड्रॉ में कई वार्ड बदले। 131 सीटों में से 66 महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। आपत्तियां 24 नवंबर तक दर्ज कराई जा सकती हैं।
Thane Deputy Commissioner Umesh Birari
ठाणे मनपा के उपायुक्त उमेश बिरारी निलंबित (pic credit; social media)
Updated on

Maharashtra Nikaay Chunaav: मनपा चुनाव लड़ने को लेकर सक्रिय कुछ दिग्गजों का सपना धूमिल हो गया है। कई पूर्व नगरसेवक जिन वार्डों से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे वे वार्ड दूसरे वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हो गए हैं।

जिन पूर्व नगरसेवकों के वार्ड आरक्षित हुए हैं वे अब अपने रिश्तेदारों के लिए पैरवी करने में जुट गए हैं। ठाणे मनपा के होने वाले आम चुनावों हेतु अनुसूचित जाति (महिला), अनुसूचित जनजाति (महिला), पिछड़ा वर्ग (सामान्य), पिछड़ा वर्ग (महिला), सामान्य महिला के आरक्षण निर्धारण हेतु मंगलवार को राम गणेश गडकरी रंगायतन में प्रशासक एवं मनपा आयुक्त सौरभ राव की अध्यक्षता में आरक्षण लॉटरी निकाली गई।

जिसमें अनुसूचित जाति (महिला) के लिए 5 सीटें, अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए 2 सीटें, पिछड़ा वर्ग (नागरिक) के लिए 18 सीटें और सामान्य (महिला) श्रेणी में 41 सीटें आरक्षित घोषित की गई।

प्रशासक व आयुक्त सौरभ राव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त आयुक्त (2) प्रशांत रोडे, उपायुक्त (मुख्यालय) जी। जी। गोदेपुरे, उपायुक्त (चुनाव) उमेश बिरारी, सहायक आयुक्त (चुनाव) बालू पिचड़ की मौजूदगी में मनपा स्कूल के छात्रों के हाथों आरक्षण की लॉटरी निकाली गयी।

पूरी लाटरी प्रक्रिया का संचालन उपायुक्त (चुनाव) उमेश बिरारी ने किया। जनगणना के मुताबिक शहर की जनसंख्या 18,41,488 है। जिसमें से अनुसूचित जाति की जनसंख्या 1,26,003 एवं अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 42,698 है।

राज्य चुनाव आयोग की तरफ से मनपा की कुल 131 सीटों में से अनुसूचित जाति के लिए 9 सीटें, अनुसूचित जनजाति सूचित जनजाति के लिए 3 सीटें, पिछला वर्ग के लिए 35 सीटें और सामान्य *लए 34 सीटें निर्धारित की गयी हैं।

अंतिम वार्ड संरचना की गई है प्रकाशित

कुल 131 सीटों में से 66 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। जिनमें से 5 सीटें अनुसूचित जाति के लिए, 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए, 18 सीटें पिछड़ा वर्ग के लिए और 41 सीटें सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

ठाणे नगर निगम में कुल 33 वार्ड हैं। जिनमें से 32 वार्ड चार सदस्यीय और 1 वार्ड तीन सदस्यीय हैं। इन 33 वाडों से ठाणे मनपा के लिए कुल 131 सदस्य चुने जाएंगे। इनकी अंतिम वार्ड संरचना प्रकाशित कर दी गई है।

आपत्ति और सुझाव की अवधि

  • आरक्षण का प्रारूप सोमवार, 17 नवंबर, 2025 को प्रकाशित किया जाएगा। आरक्षण संबंधी आपत्तियां और सुझाव प्रस्तुत करने की अवधि सोमवार, 17 नवंबर, 2025 से सोमवार, 24 नवंबर, 2025 (दोपहर 3 बजे तक) है।
  • ठाणे मनपा के प्रशासक एवं आयुक्त सौरभ राव ने अपील की है कि आपत्तियां और सुझाव मनपा मुख्यालय स्थित नगरीय सुविधा केंद्र या सभी 9 संबंधित वार्ड समिति कार्यालयों में प्रस्तुत किए जाएं। दर्ज आपत्तियों और सुझावों पर विचार करने के बाद आरक्षण की अंतिम अधिसूचना प्रकाशित की जाएगी। ठाणे मनपा के चुनाव विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन और ठाणे मनपा के ईमेल पर भेजी गई आपत्तियां और सुझाव स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Navbharat Live
navbharatlive.com