-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Roads Of Bhiwandi City Turned Into Potholes
भिवंडी शहर के सड़कें हुई गड्ढों में तब्दील, पानी में बहे लाखों रुपए
- Written By: गुरुप्रसाद सिंह

भिवंडी: पावरलूम नगरी भिवंडी शहर (Bhiwandi City) में सड़कों (Roads) पर हुए भारी भरकम गड्ढों (Potholes) के कारण ‘9 दिन चले अढ़ाई कोस’ की कहावत चरितार्थ हो रही है। एक माह पूर्व ही भिवंडी महानगरपालिका द्वारा सड़कों पर हुए गड्ढों की भराई का काम युद्धस्तर पर किया गया था। आश्चर्यजनक है कि करीब एक सप्ताह से शुरू रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश (Heavy Rain) से गड्ढों की भराई में प्रयुक्त हुई लाखों रुपए की सामग्री गड्ढों से निकलकर बह गई है। शहर की सभी सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। शहर की सड़कों पर वाहन तो छोड़िए पैदल चलना भी जान को जोखिम में डालने के समान है। शहर के नागरिक महानगरपालिका द्वारा भरे गए गड्ढों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालिया निशान उठा रहे हैं।
गौरतलब है कि भिवंडी महानगरपालिका द्वारा बारिश के पूर्व सड़क पर हुए तमाम गड्ढों की भराई की गई थी। महानगरपालिका द्वारा तमाम सड़कों, फ्लाईओवर पर हुए गड्ढों की भराई में लाखों रुपए खर्च किए गए जाने के बावजूद करीब एक सप्ताह से हुई रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश से भरे हुए गड्ढों में डाली गई सामाग्री निकलकर बह गई और सड़क पर सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे दिखाई पड़ रहे हैं।
शहर की सभी सड़कें हुई गड्ढों में तब्दील
एक सप्ताह से रुक-रुक कर जारी मूसलाधार बारिश की वजह से शहर के समस्त प्रमुख मार्ग पूर्णतया गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं। गड्ढों में गिरकर लोग हाथ-पैर तोड़ कर उपचार की मजबूरी झेल रहे रहे हैं। भिवंडी में सड़कों में गड्ढे या गड्ढों में सड़क कहना बेहद मुश्किल है। शहर स्थित ओल्ड मुंबई-आगरा रोड, दीवान शाह मार्ग, अजंता कंपाउंड, तीन बत्ती, मंडई, खड़क मार्ग, शांति नगर रोड, गुलजार नगर मार्ग, खान कंपाउंड रोड, हनुमान टेकरी मार्ग, कामतघर मार्ग, आशीर्वाद नगर मार्ग सहित धामनकर नाका फ्लाईओवर,बंजार पट्टी नाका फ्लाईओवर पर जगह-जगह हुए जानलेवा गड्ढों की वजह से लोग जान हथेली पर लेकर यात्रा करने को विवश हैं। बाइक सवार गड्ढों में गिरकर हाथ-पांव तोड़ रहे हैं और चार पहिया सवार गड्ढों की वजह से हिचकोले खा रहे हैं। शहरवासियों का कहना है कि भिवंडी शहर में कोई भी सड़क ऐसी नहीं जिस पर जानलेवा गड्ढों की भरमार न हो। भिवंडी महानगरपालिका प्रशासन गड्ढों की मरम्मत में लाखों रुपए खर्च करती है, बावजूद एक-दो बारिश में ही गड्ढे जस के तस दिखाई पड़ने लगते हैं। लोगों का आरोप है कि महानगरपालिका द्वारा गड्ढों की भराई में घटिया मटेरियल का उपयोग करने की वजह से कुछ दिन में ही गड्ढे फिर बन जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
Exclusive: हिट फिल्में देने के बाद सताने लगा था असफलता का डर, फिर पढ़ाई के लिए हार्वर्ड पहुंचीं भूमि पेडनेकर
ओंकारेश्वर स्थित 108 फीट की शंकराचार्य प्रतिमा पर उठे सवाल, CBI तक पहुंची तकनीकी खामियों की शिकायत
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
ट्रैफिक जाम से बिलख रहा भिवंडी शहर
शहर के सभी मार्गों पर जानलेवा गड्ढों की वजह से वाहनों को बेहद धीमी गति से चलाने की मजबूरी के कारण ही शहर में चहुँओर भारी ट्रैफिक जाम लगा रहता है। दुपहिया, चार पहिया वाहन चालक सहित इमरजेंसी सेवाएं चाह कर भी गड्ढों की वजह से वाहनों को तेज गति से ले जाने में बेहद कठिनाई झेलते हैं। सड़क पर भारी भरकम गड्ढों के कारण वाहन रेंग-रेंग कर चलते दिखाई पड़ते हैं, जिससे समूचा शहर ट्रैफिक जाम की चपेट में फंसा रहता है। भिवंडी में 10 मिनट की दूरी को भी तय करने में घंटों लग रहे हैं। सड़कों पर हुए बड़े-बड़े गड्ढों की वजह से लोगों का पैदल चलना भी मुहाल हो गया है। यातायात जाम की वजह से वाहन चालक समय सहित आर्थिक बर्बादी झेल रहे हैं। गड्ढों में गिरकर लोगों के हाथ पांव टूट रहे हैं। कुछ दिन पहले ही खोखा कंपाउंड, कमला होटल मार्ग पर हुए जानलेवा गड्ढे में गिर कर रामलाल निषाद, पलटू राम नामक पावरलूम मजदूर के पैर की हड्डी टूट चुकी है। साइकिल सवार प्रभुपाल यादव, गिरधारी लाल का गड्ढे में गिर कर गंभीर चोटें लगी हैं।
[blockquote content=”शहर के नागरिकों की आवागमन सुविधा के लिए बरसात के पूर्व सड़कों पर हुए तमाम गड्ढों की भराई की गई थी। एक सप्ताह से जारी भारी बरसात के कारण पुनः गड्ढे हुए हैं जो जल्द ही भर दिए जाएंगे। ” pic=”” name=”-संदीप सोमानी, भिवंडी महानगरपालिका उप अभियंता”]
Roads of bhiwandi city turned into potholes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
Jul 09, 2026 | 01:13 PMExclusive: हिट फिल्में देने के बाद सताने लगा था असफलता का डर, फिर पढ़ाई के लिए हार्वर्ड पहुंचीं भूमि पेडनेकर
Jul 09, 2026 | 01:13 PMओंकारेश्वर स्थित 108 फीट की शंकराचार्य प्रतिमा पर उठे सवाल, CBI तक पहुंची तकनीकी खामियों की शिकायत
Jul 09, 2026 | 01:11 PMकौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PMमहाराष्ट्र की सियासत में फिर आएगा भूचाल! कैबिनेट बैठक छोड़ शरद पवार से बंद कमरे में मिले एकनाथ शिंदे
Jul 09, 2026 | 01:08 PMAlliance: सीमा सजदेह की एंट्री से बढ़ा रोमांच, सोहेल खान के बयान ने जीता फैंस का दिल
Jul 09, 2026 | 01:06 PMमहाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर सख्त, सरकारी आश्वासनों पर श्वेत पत्र, मंत्रियों को चेतावनी
Jul 09, 2026 | 01:00 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM










