बदलापुर. अपने फर्ज को अंजाम देते हुए बदलापुर पश्चिम पुलिस स्टेशन के 1 अधिकारी और 7 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे. इलाज के बाद सभी ने कोरोना को मात दी है और अब वह पुलिस सेवा में वापस आ गए हैं. बदलापुर पश्चिम पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण सारिपुत्र के साथ, सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपने साथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया.
जानकारी के अनुसार जब शहर में कोरोना फैल रहा था, तब उक्त पुलिस कर्मचारी व अधिकारी ड्यूटी पर थे. पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के परिवार भी संक्रमित हुए थे. अब जब उन सभी ने कोरोना को सफलतापूर्वक हरा दिया है, तो वह सेवा में वापस आ गए हैं और अपने सहयोगियों पर फूल बरसा कर उनका स्वागत किया. पुलिस पर पहले से ही भारी दबाव है क्योंकि बदलापुर पश्चिम पुलिस स्टेशन की सीमा काफी बड़ी है व स्टॉफ भी कम था, अब कोरोना का इलाज कराकर वापस लौटने से पुलिस निरीक्षक ने राहत की सांस ली है.