लाडकी बहनों के लिए आखिरी मौका! 30 अप्रैल से पहले करवाएं E-KYC, जिलाधिकारी कुमार ने की अपील
Ladki Bahin Yojna E-KYC Nagpur: नागपुर की लाडकी बहनों के लिए बड़ी खबर। 30 अप्रैल तक करवाएं ई-केवाईसी। जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने त्रुटियां सुधारने और मुफ्त सुविधा का लाभ लेने की अपील की।
- Written By: प्रिया जैस
जिलाधिकारी ने महिलाओं से की ई-केवाईसी करने की अपील (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Ladki Bahin Yojna E-KYC: नागपुर में मुख्यमंत्री लाडकी बहन योजना का लाभ जिले की सभी जरूरतमंद और पात्र महिलाओं तक पहुंचे तथा कोई भी पात्र बहन इस योजना से वंचित न रहे, इसके लिए जिला प्रशासन ने E-KYC को लेकर व्यापक अभियान शुरू किया है। जिन लाभार्थी महिलाओं की पहले की गई ई-केवाईसी में त्रुटियां हैं, वे सुधार के लिए आगे आएं, यह अपील जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने की है।
जिले के सभी आपले सरकार सेवा केंद्रों पर यह सुविधा महिलाओं के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश भी उन्होंने दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 10.90 लाख महिलाएं इस योजना की लाभार्थी हैं। इनमें से कुछ पात्र महिलाओं की E-KYC में त्रुटियां पाए जाने के कारण वे योजना के लाभ से वंचित रह गईं।
E-KYC के लिए बढ़ाई समय सीमा
ई-केवाईसी में सुधार ऑनलाइन किया जा सकता है। इसके लिए निर्धारित समय सीमा बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी गई है। लाभार्थी महिलाएं ई-केवाईसी में ऑनलाइन सुधार करने के लिए दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर सकती हैं या वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ पर ई-केवाईसी लिंक पर अपना आधार नंबर दर्ज कर सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में ठाकुर गैंग का आतंक, रामदासपेठ रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा; विवाद के बाद धमकी और तोड़फोड़
नागपुर में 14.90 लाख का MD जब्त, अजनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई; छत में छिपा रखा था ड्रग्स
जनगणना ड्यूटी में आनाकानी की तो खैर नहीं; नागपुर मनपा आयुक्त का आदेश- सीधे दर्ज करें FIR
बारिश से पहले सभी काम पूरे करें: नागपुर मनपा ने बढ़ाई तैयारी की रफ्तार, आयुक्त के सख्त निर्देश
यह भी पढ़ें – Exclusive: LTTE की साजिश और मौत का वो स्टेज! सुदेश भोसले ने बताया कैसे बाल-बाल बचे थे उदित नारायण और प्यारेलाल
कृषि विभाग ने किया जिलाधिकारी का स्वागत
नागपुर के नवनियुक्त जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कृषि अधीक्षक एवं जिला कृषि अधिकारी रवींद्र मनोहरे ने कृषि विभाग की ओर से उनका हार्दिक स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
