ठाणे में President Cup India 2026 की शुरुआत, 1 करोड़ इनाम के साथ टेनिस क्रिकेट का महाकुंभ
Thane Tennis Cricket Tournament: ठाणे में पहली बार आयोजित President Cup India 2026 टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ 31 मार्च से होगा। विजेता को 1 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: अपूर्वा नायक
प्रेसिडेंट कप 2026 (सौ. सोशल मीडिया )
President Cup India 2026: टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया (आईटीसीएसएफ) की ओर से आयोजित देशव्यापी “President Cup India 2026” टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ 31 मार्च को ठाणे के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में हो रहा है।
ठाणे में पहली बार हो रही इस राष्ट्रीय स्पर्धा का उद्घाटन महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों किया जाएगा। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ राजनीति और खेलजगत के कई दिग्गज उपस्थित रहेंगे।
सांसद डॉ शिंदे की पहल
- इस भव्य प्रतियोगिता का आयोजन कल्याण लोकसभा क्षेत्र के सांसद और आईटीसीएसएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे की पहल पर किया जा रहा है। उनके नेतृत्व में टेनिस क्रिकेट को राष्ट्रीय स्तर पर संगठित और पेशेवर पहचान दिलाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
- आईटीसीएसएफ द्वारा हाल ही में इस प्रतियोगिता का लॉन्चिंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। देशभर के टेनिस क्रिकेट खिलाड़ियों को बड़ा मंच देने के उद्देश्य से शुरू की जा रही यह प्रतियोगिता 31 मार्च से 5 अप्रैल तक चलेगी। देश के 16 राज्यों की टीमों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
- खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए आईटीसीएसएफ ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रतियोगिता की कुल इनामी राशि 40 लाख रुपये से बढ़ाकर सीधे 1 करोड़ रुपये कर दी है। संस्था के अनुसार यह केवल इनाम नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण का सम्मान है।
16 टीमें ले रहीं हिस्सा
इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिनमें महाराष्ट्र वॉरियर्स, पुणे पायराइट्स, बिहार ब्लास्टर्स, दिल्ली स्ट्राइकर्स, हरियाणा रॉयल्स, गुजरात लायंस, कर्नाटक रॉयल किंग्स, केरल वॉरियर्स, कोलकाता रायडर्स, मध्य प्रदेश टाइगर्स, पूर्वांचल पैंथर्स, राजस्थानी योद्धाज, रॉयल चैलेंजर्स गोवा, तमिलनाडु की सुप्रीम सुपर किंग्स, यूपी नाइट्स और उत्तराखंड टाइगर्स शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
मुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
दर्शकों को भी लाखों के इनाम
प्रतियोगिता की खास बात यह है कि विजेता टीम को 1 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। इस स्पर्धा में दर्शकों और खिलाड़ियों के लिए आकर्षक इनाम भी हैं। लकी दर्शकों को हर दिन टू-व्हीलर और हजारों रुपए के कैश इनाम दिए जाएंगे। इसके अलावा, कॉम्पिटिशन में बहुत अच्छा परफॉर्म करने वाले खिलाड़ियों को खास इनाम दिए जाएंगे। ‘प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़’ विनर को महिंद्रा थार कार दी जाएगी, जबकि ‘बेस्ट प्लेयर’ को टू-व्हीलर दिया जाएगा। कॉम्पिटिशन के दौरान कई खास इनाम और सरप्राइज़ गिफ़्ट भी दिए जाएंगे। कुल मिलाकर करोड़ों रुपये के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इससे देशभर के खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़ें :- म्हाडा मुंबई लॉटरी 2026 शुरू: मुंबई में सस्ते घरों का मौका, 2640 घरों के लिए आवेदन 29 अप्रैल तक
टेनिस क्रिकेट, जो आम युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय खेल है, इस प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का मंच प्रदान करेगा। खास बात यह है कि इस आयोजन में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।
ठाणे से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट
