म्हाडा मुंबई लॉटरी 2026 शुरू: मुंबई में सस्ते घरों का मौका, 2640 घरों के लिए आवेदन 29 अप्रैल तक

Mumbai Affordable Housing Lottery MHADA: म्हाडा मुंबई बोर्ड की 2640 घरों की लॉटरी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक आवेदक 29 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Maharashtra PMAY Affordable Housing Fund
म्हाडा मुंबई( Source: Social Media )
Updated on

MHADA Mumbai Lottery 2026: म्हाडा के मुंबई बोर्ड के 2640 घरों के लॉटरी के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। म्हाडा के बांद्रा पूर्व स्थित मुख्यालय में उपाध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव जायसवाल ने इसका शुभारंभ किया।

ऑनलाइन आवेदन व पंजीकरण प्रक्रिया 29 अप्रैल तक जारी रहेगी। कन्नमवार नगर-विक्रोली, पत्राचल सिद्धार्थ नगर-गोरेगांव, जूना मागाठाणे-बोरीवली, गोराई-बोरीवली, सुभाष नगर-चेंबूर, गांधीनगर-बांद्रा, पंतनगर-घाटकोपर, गिरगांव, वडाला, कोपरी-पवई, माझगांव, तुंगा पवई, लोकमान्य नगर-दादर, पहाड़ी गोरेगांव, एंटॉप हिल-वडाला जैसे इलाकों में घर उपलब्ध कराए गए हैं। इन घरों की कीमत म्हाडा की मौजूदा नीति के हिसाब से तय की गई है। प्रॉपर्टी रजैसी है, वैसी हैर के हिसाब से बेचने के लिए उपलब्ध हैं।

न पड़े दलालों के झांसे में

जायसवाल ने बताया कि इन घरों का पजेशन देने से पहले म्हाडा की तरफ से जरूरी मरम्मत और इम्प्रूवमेंट का काम किया जाएगा। यदि कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी का प्रॉपर्टी टैक्स और मेंटेनेंस फीस बकाया है, तो घर का पजेशन विजेता को म्हाडा की तरफ से दिया जाएगा। दलालों के झांसे में नए आएं। लॉटरी में हिस्सा लेने के लिए म्हाडा की अधिकृत वेबसाइट https://housing.mhada.gov.in और IHLMS 2।0 इंटीग्रेटेड म्हाडा हाउसिंग लॉटरी सिस्टम मोबाइल ऐप के जरिए आवेदन करें। IHLMS 2.0 इंटीग्रेटेड म्हाडा हाउसिंग लॉटरी सिस्टम नाम का मोबाइल ऐप एंड्रॉयड व iOS दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम पर गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।

पात्र ही ले सकेंगे लॉटरी में हिस्सा

उन्होंने बताया कि लॉटरी प्रक्रिया में आवेदन, पंजीकरण, राशि का भुगतान आदि काम पूरी तरह से ऑनलाइन है। इसके लिए म्हाडा ऑफिस आने की जरूरत नहीं होगी। लॉटरी से पहले आवेदक की पात्रता तय की जाएगी। केवल पात्र आवेदक ही लॉटरी में हिस्सा ले पाएंगे, अलग-अलग जगहों पर कुल 97 हाउसिंग प्रोजेक्ट शामिल है, और इन सभी जगहों की गूगल लोकेशन की जानकारी ऑफिशियल वैबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध कराई जाएगी।

हेल्पलाइन नंबर जारी

मुंबई बोर्ड के मुख्य अधिकारी मिलिंद बोरिकर ने बताया कि मार्गदर्शन के लिए हेल्पलाइन नंबर 022-69468100 24×7 उपलब्ध कराए गए है। इसके अलावा आवेदक को कंप्यूटर सिस्टम के बारे में जानकारी देने के लिए गाइड बुक, वीडियो और मदद भी दी जाती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com