Thane MNC Election से पहले अजित पवार गुट को बड़ा झटका, प्रकाश बर्डे ने थामा शरद पवार का हाथ
Thane MNC Election से पहले अजित पवार गुट को जोरदार झटका लगा है। दरअसल, DCM Ajit Pawar गुट के विपक्षी नेता रहे प्रकाश बर्डे ने अजित पवार की NCP को विदाई देकर शरद पवार गुट में एंट्री ले ली है।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रकाश बर्डे (सौ. सोशल मीडिया )
Thane News In Hindi: मनपा चुनाव को देखते हुए ठाणे शहर में आया राम-गया राम का खेल शुरू हो गया है। इसी के तहत गुरुवार को राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार गुट को बड़ा झटका लगा है। ठाणे मनपा में विपक्ष नेता रहे प्रकाश बर्डे ने अजित पवार गुट को अलविदा कहते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) में शामिल हो गए हैं।
बर्डे के अलावा उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के ठाणे जिला अध्यक्ष पंकज पांडे सहित अन्य कई पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने घर वापसी की है। ठाणे शहर राकां (एसपी) कार्यालय पर आयोजित पार्टी प्रवेश कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता डॉ जितेंद्र आव्हाड ने सभी का पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र उपाध्याय, जिला अध्यक्ष सुभाष देसाई, कार्याध्यक्ष प्रकाश पाटिल मौजूद थे।
नेताओं ने फिर आव्हाड पर जताया विश्वास
राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के शरद पवार से अलग होने के बाद पूर्व सांसद आनंद परांजपे, नजीब मुल्ला के साथ ही प्रकाश बर्डे भी अजित पवार के साथ हो लिए थे। अब उन्होंने डॉ जितेंद्र आव्हाड के नेतृत्व को समावेशी और कार्यकर्ताओं का सम्मान देने वाला बताते हुए अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ राकां (एसपी) की सदस्यता ग्रहण की है। बर्डे, पांडे के अलावा बालू चौगुले, सचिन हनुमंते, राकेश सिंह, विकेश यादव, रामचंद्र यादव, सर्वेश कुमार, मिराज खान, रेखा झा, नीलम विश्वकर्मा, मौशीना खान, मीरा पाठक, भाग्यश्री जाधव, सुमन मिश्रा अन्य ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सम्बंधित ख़बरें
अंबरनाथ में बिल्डर से परेशान होकर 192 फ्लैटधारकों ने किया 6 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान
कल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
चार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
Rain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
ये भी पढ़ें :- गुडनाइट-दंतक्रांति टूथपेस्ट-झंडू बाम…, डुप्लीकेट चीजों के रैकेट का भंडाफोड़, करोड़ों का माल जब्त
बर्डे ने लिया अच्छा निर्णय
डॉ जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि पूर्व नगरसेवक प्रकाश बर्डे व पंकज पांडे ने आज एक अच्छा निर्णय लिया है। प्रकाश बर्डे ने कहा कि डॉ। जितेंद्र आव्हाड ने कलवा, मुंब्रा क्षेत्र का विकास किया है। एक समय उपेक्षित कलवा, मुंब्रा आज मुख्यधारा में आ गया है। सका (एसपी) हिंदी भाषी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा कि उत्तर भारतीय कार्यकर्ता पूरी तरह से जितेंद्र आव्हाड के साथ है।
