- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Policeman Injured Mob Attack After Road Accident Thane Case Registered
दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर किया हमला, वाहनों को पहुंचाया नुकसान, मामला दर्ज
- Written By: प्रिया जैस
ठाणे में एक भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत के बाद आसपास के लोगों ने गुस्से में पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और पुलिस की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया।

ठाणे में हादसा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कार और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर हो गई। ये टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना को आसपास खड़े लोगों ने देखा, जो हादसे को देख आगबबुला हो गए। इस घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों तथा उनकी गाड़ियों पर हमला कर दिया।
जिला ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने संख्या बताए बिना कहा कि शनिवार रात हुई इस बड़ी घटना में महिलाओं सहित कुछ पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यहां घूमने आए लोगों को मालशेज घाट लेकर जा रही एक कार और एक मोटरसाइकिल के बीच मुरबाड क्षेत्र में टक्कर हो गई। मोटरसाइकिल पर भी 3 लोग सवार थे।
ग्रामीणों ने कार सवारों पर किया हमला
उन्होंने बताया कि दुर्घटना की खबर मिलते ही आसपास के कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कार सवारों को पकड़ लिया। दुर्घटना के बाद गुस्साएं लोगों ने कार सवार की जमकर पिटाई भी कर दी। सूचना मिलते ही टोकावाडे पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार लोगों और ग्रामीणों को अलग किया। पुलिस ने कार में सवार लोगों को ग्रामीणों से बचाकर पुलिस की जीप में बिठाया।
सम्बंधित ख़बरें
MBMC आयुक्त ने प्री-मानसून नाला सफाई कार्यों का लिया जायजा, लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
मीरारोड में कुर्बानी के बकरों को लेकर मचा बवाल, CM फडणवीस के हस्तक्षेप के बाद हुई कार्रवाई
उल्हासनगर में क्रिश्चियन एकता संवाद सभा का आयोजन, विभिन्न जिलों के पास्टर व समाज प्रतिनिधियों की सहभागिता
अंबेनली घाट या मौत का कुआं? 8 साल में 80 से ज्यादा मौतें; आखिर क्यों इस रास्ते पर काल बन जाते हैं मोड़
नासिक में साइबर अपराधियों का आतंक, 125 लोगों की जेब से उड़ाए करोड़ों रुपये
गुस्साई भीड़ ने पुलिस की जीप पर किया हमला
अधिकारी ने बताया कि जब की जीप पुलिस कार सवाल लोगों को लेकर पुलिस थाने की ओर जा रही थी तो गुस्साई भीड़ ने उस जीप के साथ-साथ अन्य पुलिस वाहनों पर हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि घटना में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं है। चोटिल पुलिसकर्मियों का इलाज स्थानीय स्थानीय अस्पतालों में किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि टोकावाडे पुलिस ने दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Policeman injured mob attack after road accident thane case registered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Photo असली है या AI का खेल? अब ऐसे पकड़ें नकली तस्वीरों की सच्चाई, वरना पड़ सकता है भारी
May 27, 2026 | 03:12 AMAaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
May 27, 2026 | 12:15 AMरिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMकपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
May 26, 2026 | 11:05 PMAam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














