मेगा ब्लॉक के दौरान यात्रियों को मिलेगी राहत, टीएमटी चलाएगी विशेष बसें
- Written By: Virendra Mishra
ठाणे : ठाणे (Thane) से दिवा स्टेशन (Diva Station) के बीच 5 से 7 फरवरी 2022 के बीच रेलवे के मेगा ब्लॉक के दौरान यात्रियों को होने वाली परेशानी के मद्देनजर ठाणे महानगरपालिका परिवहन सेवा (Thane Municipal Transport Service) की तरफ से ज्यादा बसें चलाई जाएंगी। ठाणे से मुंब्रा रेलवे स्टेशन (Mumbra Railway Station) और चांदनी कोलीवाडा (Chandni Koliwada) (ठाणे) से दिवा के लिए अतिरिक्त बस चलेगी।
महानगरपालिका (Municipal Corporation) के अनुसार ठाणे से मुंब्रा रेलवे स्टेशन के लिए 10 मिनट के अंतराल पर और चेन्दनी कोलीवाड़ा से दिवा के लिए 15 मिनट के अंतराल पर दिन भर में बसों की 205 अतिरिक्त फेरियां चलाई जाएंगी। 5 फरवरी की रात से 7 फरवरी की रात तक विभिन्न यात्री सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए 72 घंटे का ब्लॉक लिया गया है। यात्रियों का मार्गदर्शन करने और उनकी आवाजाही पर नजर रखने के लिए ठाणे रेलवे स्टेशन, कोलीवाड़ा और मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर सुपरवाइजिंग स्टाफ नियुक्त किया गया है। इस कार्य के लिए सचिन दिवाडकर को संपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है। हालांकि, परिवहन सेवा ने यात्रियों से मेगा ब्लॉक अवधि के दौरान बस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
वहीं यात्रियों (Passengers) की सुविधा के लिए कल्याण डोंबिवली नगर निगम (Kalyan Dombivli Municipal Corporation) के परिवहन विभाग (Transport Department) की ओर से भी विशेष बस सेवा (Special Bus Service) की व्यवस्था की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
तुर्भे और कोपरखैरने के बीच धंसी पटरी के नीचे की जमीन, ट्रांस हार्बर लोकल ट्रेन सेवा बारिश की वजह से प्रभावित
खारघर के हाउसिंग सोसाइटी में बिल्ली को प्लास्टिक बैग में बांधकर अज्ञात जगह फेंका; CCTV फुटेज वायरल
अंबरनाथ में शादी के 48 दिन बाद विशाखा ने की आत्महत्या; डॉक्टर पति घर के अंदर CCTV से रखता था नजर
ठाणे MBMT ने लिया बड़ा फैसला; 74 डीजल बसों के लिए होगा नया कॉन्ट्रैक्ट,खटारा बसों और देरी से मिलेगी राहत
मध्य रेलवे के ठाणे और दिवा रेलवे स्टेशनों के बीच 5वीं और 6वीं लाइन के काम के लिए 72 घंटे का मेगाब्लॉक लगाया जाएगा। इस अवधि के दौरान यात्रियों के लिए वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, कल्याण डोंबिवली नगर निगम ने कोपर से ठाकुरली रेलवे स्टेशन और कल्याण से डोंबिवली (90 फीट सड़क के माध्यम से) रेलवे स्टेशन के बीच विशेष बस सेवा प्रदान करने की व्यवस्था की है।
