Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पहली मंजिल से कूदा दीपक, पति को ढूंढ रही नेहा… अभी भी मलबे में दबी कई जिंदगियां, भिवंडी हादसे में 3 शव बरामद

Bhiwandi Building Collapse: महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। NDRF और SDRF की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं। मलबे के कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 31, 2026 | 09:07 AM

भिवंडी हादसे में तीन की मौत (सौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब)

Follow Us
Follow Us:

Bhiwandi Building Collapse Inside Story: महाराष्ट्र के भिवंडी में गुरुवार यानी 30 जुलाई की देर रात चार मंजिला इमारत अचानक से ढह गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। इस बात की जानकारी एनडीआरएफ की टीम ने दी। मलबे के नीचे अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और घायल लोग अपने परिवार को ढूंढने के लिए रोते-बिलखते नजर आए।

मिली जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई की देर रात इमारत थोड़ी झुक गई थी। इसे देखते ही वहां काम कर रहे कई मजदूर बाहर भागने लगे। उस समय बिल्डिंग में रिपेयरिंग का काम चल रहा था। इसी वजह से हादसे के वक्त ज्यादातर लोग बाहर थे। हालांकि, कई लोग अंदर ही मलबे में दब गए।

मलबे से जिंदा निकली एक महिला

एनडीआरएफ के जवानों ने मलबा हटाते समय तीन मजदूरों के शव बरामद किए है। इसी दौरान टीम ने मलबे में दबे एक महिला को जिंदा बाहर निकाला। उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

अब एयर इंडिया बिल्डिंग में बैठेंगे CM देवेंद्र फडणवीस, जल्द हो सकती है पहली कैबिनेट बैठक

MPSC भर्ती नियमों पर कांग्रेस का हमला, सीधी भर्ती का अनुपात घटाने वाला GR वापस लेने की मांग

नवभारत संपादकीय: गडकरी बोले- भूमि अधिग्रहण और पर्यावरण मंजूरी से अटके हाईवे प्रोजेक्ट

पुणे विश्वविद्यालय फर्जी डिग्री घोटाला: रोहित पवार ने निष्पक्ष जांच की मांग, भाजपा से जुड़े तार होने का दावा

#WATCH | Bhiwandi, Maharashtra: Morning visuals from the spot in Bhiwandi where emergency rescue teams are working extensively after a four-storey building partially collapsed. pic.twitter.com/qFxTuCHhJG — ANI (@ANI) July 31, 2026

पहली मंजिल से कूदा दीपक

इमारत गिरने की घटना में बचे दीपक कुमार यादव ने बताया, “पास की इमारत के खंभों की मरम्मत का काम चल रहा था। हम रात का खाना खाकर सो चुके थे, तभी हमें उस इमारत के गिरने की जोरदार आवाज सुनाई दी। जब हम बाहर निकले, तो चारों तरफ अफरातफरी मची हुई थी। अपनी जान बचाने के लिए मैं पहली मंजिल से नीचे कूद गया।”

Bhiwandi, Maharashtra: Building collapse survivor Deepak Kumar Yadav says, “Repair work was underway on the pillars of the adjacent building. We had finished dinner and gone to sleep when we heard a loud noise from that building collapsing. As we came out, there was panic… pic.twitter.com/H1DN21oThT — IANS (@ians_india) July 30, 2026

अपने पति की तलाश में नेहा

बिल्डिंग गिरने के बाद अपने पति की तलाश कर रही स्थानीय निवासी नेहा सिंह ने बताया, “वह यह कहकर नीचे आई थी कि बस कुछ चेक करना है। उनके नीचे आने के करीब 10 मिनट बाद ही बिल्डिंग गिर गई। यह घटना रात करीब 11:30 बजे हुई। वहां कुछ काम चल रहा था। मेरी तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए मैं पहले नीचे नहीं आई थी। बिल्डिंग गिरने के बाद से ही मेरे पति रंजीत सिंह लापता हैं। उनके फोन पर घंटी तो जा रही है, लेकिन वे जवाब नहीं दे रहे हैं।”

Bhiwandi, Maharashtra: Local resident Neha Singh, who is searching for her husband after the building collapse, says, “He had come downstairs, saying he would just check something. About 10 minutes after he came downstairs, the building collapsed. It collapsed at around 11:30 pm.… pic.twitter.com/46YqCLX1xo — IANS (@ians_india) July 30, 2026

इमारत के चटकने की आवाज आते ही भागी संगीता

संगीता प्रजापति ने कहा, “मैं पार्किंग एरिया में खड़ी थी, तभी मुझे इमारत के चटकने की आवाज सुनाई दी। मैंने भागने की कोशिश की, लेकिन भागते समय ही इमारत गिर गई। मुझे चोटें आईं।”

Bhiwandi, Maharashtra: Building collapse survivor Sangita Prajapati says, “I was standing under the parking area when I heard the building cracking. I tried to run, but the building collapsed while I was escaping. I suffered injuries…” pic.twitter.com/s1iTIEMj9b — IANS (@ians_india) July 30, 2026

भागने के लिए नहीं बचा रास्ता

अभय कुमार यादव ने बताया, “रात का खाना खाने के बाद हम अपने कमरे में थे, तभी हमें जोर की आवाज सुनाई दी। हमने तुरंत बाहर भागने की कोशिश की, लेकिन निकलने का कोई रास्ता नहीं था, इसलिए मैं पहली मंजिल से कूद गया। मेरे पैर में फ्रैक्चर हो गया। बाद में, कुछ लोग सीढ़ी लेकर आए और बाकी लोग उसी के जरिए नीचे उतरे। उस समय इमारत के अंदर करीब 25-30 लोग थे। एक स्थानीय लड़का सीढ़ी लेकर आया, जिससे कई लोगों को निकलने में मदद मिली। इमारत में करीब 45 कमरे हैं।”

Bhiwandi, Maharashtra: A Four-storey building collapsed in Bhiwandi’s Bhandari Compound late Friday night. The NDRF has recovered three bodies so far, while more than four to five people are feared trapped under the debris. Rescue operations are continuing pic.twitter.com/cyqwB71bXp — IANS (@ians_india) July 31, 2026

यह भी पढ़ें – भिवंडी में बड़ा हादसा! गहरी नींद में सोए मजदूरों पर गिरा 4 मंजिला इमारत का हिस्सा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

प्रशासन का कहना है कि बिल्डिंग के अंदर कम से कम 3 से 4 मजदूरों के फंसे होने की संभावना है। मलबा बहुत ज्यादा होने के कारण बचाव कार्य धीमी गति से चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम रातभर चला। अंधेरा और मलबे की वजह से काम में दिक्कत आ रही है, लेकिन टीमें लगातार लगी हुई हैं।

Bhiwandi building collapse three dead ndrf rescue operation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 09:06 AM

Topics:  

  • Bhiwandi
  • Maharashtra News
  • Thane

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.