भिवंडी में बड़ा हादसा! गहरी नींद में सोए मजदूरों पर गिरा 4 मंजिला इमारत का हिस्सा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Bhiwandi Building Collapse: भिवंडी में देर रात चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है, इसलिए NDRF, पुलिस और फायर ब्रिगेड बचाव अभियान चला रहे हैं।
- Written By: प्रिया जैस
भिवंडी में इमारत का हिस्सा ढहा (सौजन्य-एक्स)
Bhiwandi Building Collapse Rescue Operation: महाराष्ट्र के भिवंडी में देर रात इमारत का हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। भिवंडी में गंगाराम वाड़ी के तवरे कंपाउंड में इमारत गिरने के बाद बचाव कार्य जारी है और घायलों को पास के अस्पताल ले जाया जा रहा है। हादसे के समय इमारत के अंदर मजदूर सो रहे थे। इसलिए इमारत गिरने के बाद कई लोगों को भागने का मौका भी नहीं मिला।
NDRF के जवान और स्थानीय प्रशासन एक चार मंजिला इमारत के ढहने के बाद जोर-शोर से बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। इस हादसे में अंदर मौजूद करीब 6 से 7 लोग इमारत के मलबे में फंस गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
#WATCH | Bhiwandi, Maharashtra: A four-storey building partially collapses in Bhiwandi. Several people are feared trapped. Rescue operations are currently underway. (Visuals from the spot) pic.twitter.com/P1fzwmSHcU — ANI (@ANI) July 30, 2026
सम्बंधित ख़बरें
ड्रग फ्री मुंबई अभियान शुरू, PM मोदी ने CM फडणवीस को दी बधाई; स्कूलों के आसपास ड्रग्स पर सख्ती
एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़! नागपुर में दर्दनाक रेल हादसा, ट्रेन की चपेट में आकर दो सगे भाइयों की मौत
स्टार्टअप इंडिया के 10 साल: 33,872 स्टार्टअप्स के साथ महाराष्ट्र देश में नंबर-1, पुणे बना इनोवेशन हब
Mumbai Crime News: उत्तर परिमंडल में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 गंभीर अपराधियों को किया तड़ीपार
मौके पर पहुंचे भिवंडी पश्चिम के विधायक महेश चौगुले
हादसे की जानकारी मिलते ही भिवंडी पश्चिम के विधायक महेश चौगुले ने बताया कि, “यह नारपोली के भंडारी कंपाउंड में कोहिनूर बिल्डिंग है। इसके बगल में एक और बिल्डिंग थी। म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने इसे ‘कैटेगरी C’ में रखा था, यानी इसे खतरनाक माना गया था। हालांकि बिल्डिंग खाली करा ली गई थी, लेकिन कुछ लोग ग्राउंड फ्लोर पर काम कर रहे थे। ऐसा लगता है कि करीब छह या सात लोग फंसे हो सकते हैं, जिनमें वहां काम करने वाले मजदूर भी शामिल हैं। NDRF की टीम आ गई है और पुलिस भी मौजूद है। म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की पूरी टीम इस कोशिश में जुटी हुई है।
#WATCH | Bhiwandi: MLA Bhiwandi West Mahesh Chougule says, “This is the Kohinoor building in the Bhandari Compound at Narpoli. There was another building adjacent to it. The Municipal Corporation had classified it as ‘Category C’, meaning it was deemed dangerous. Although the… https://t.co/vAMFcJbxzi pic.twitter.com/qCQgJYjCEQ — ANI (@ANI) July 30, 2026
घायलों को अस्पताल शिफ्ट कराया गया
गंगाराम वाडी के तवरे कंपाउंड में इमारत गिरने के बाद बचाव कार्य जारी है और घायलों को पास के अस्पताल ले जाया जा रहा है।
Bhiwandi, Maharashtra: Injured persons are being shifted to a nearby hospital as rescue operations continue after the building collapse in Tawre Compound, Gangaram Wadi pic.twitter.com/wsDu0IdPFg — IANS (@ians_india) July 30, 2026
हादसे में बचे युवक ने बयां किया मंजर
इमारत गिरने की घटना में बचे दीपक कुमार यादव ने बताया, “पास की इमारत के खंभों की मरम्मत का काम चल रहा था। हमने रात का खाना खा लिया था और सो गए थे, तभी हमें उस इमारत के गिरने की जोरदार आवाज सुनाई दी। जब हम बाहर निकले, तो चारों तरफ अफरा-तफरी मची हुई थी। अपनी जान बचाने के लिए मैं पहली मंजिल से नीचे कूद गया।”
Bhiwandi, Maharashtra: Building collapse survivor Deepak Kumar Yadav says, “Repair work was underway on the pillars of the adjacent building. We had finished dinner and gone to sleep when we heard a loud noise from that building collapsing. As we came out, there was panic… pic.twitter.com/H1DN21oThT — IANS (@ians_india) July 30, 2026
यह भी पढ़ें – Maharashtra Weather: मुंबई-पुणे से लेकर नागपुर तक मूसलाधार बारिश, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
BNCMC के मेयर नारायण चौधरी ने लिया जायजा
भिवंडी BNCMC के मेयर नारायण चौधरी ने मौके पर पहुंच कर स्थिति की जांच की। उन्होंने घायलों की जानकारी देते हुए कहा, “हमारी पूरी टीम अभी यहां काम कर रही है। इमारत से बचाए गए लोगों को गायत्री मंदिर-गीता हॉल में ठहराया गया है। हमें जानकारी मिली है कि अंदर करीब छह या सात मजदूर थे। फायर ब्रिगेड, NDRF और पुलिस, सभी इसमें शामिल हैं। पूरी टीम काम पर लगी हुई है।”
