पनवेल में भाजपा का लहराया परचम, शेकाप ने डाले हथियार! नितिन पाटिल महापौर तो प्रमिला पाटिल को उपमहापौर की कमान
Panvel Municipal Corporation News: पनवेल मनपा पर भाजपा का कब्जा। नितिन पाटिल महापौर और प्रमिला पाटिल उप महापौर निर्वाचित। शेकाप ने वापस लिया नामांकन। पनवेल के विकास का संकल्प।
- Written By: प्रिया जैस
पनवेल में मेयर का चयन (सौजन्य-एक्स)
Nitin Patil Panvel Mayor: नवी मुंबई जिले के पनवेल में भाजपा महायुति के नितिन जयराम पाटिल को पनवेल मनपा के महापौर और प्रमिला रविनाथ पाटिल को उप महापौर चुना गया। शेकाप महाविकास अघाड़ी के पास बहुमत की कमी के कारण अपनी उम्मीदवारी वापस लेनी पड़ी। आम चुनावों में पहले ही करारी हार झेल चुकी महाविकास अघाड़ी के पास महापौर और उपमहापौर चुनावों में भी हार से बचने का कोई विकल्प नहीं बचा था।
भाजपा गठबंधन के पास स्पष्ट बहुमत होने के कारण इस चुनाव में केवल औपचारिकता ही बाकी थी। चुनाव के लिए शहर के आद्य क्रांतिवीर वासुदेव बलवंत फड़के नाट्यगृह में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। ठाणे जिला कलेक्टर डॉ. श्रीकृष्ण पंचाल ने अध्यक्षता की।
पनवेल शहर का किया जाएगा सर्वांगीण विकास
पनवेल मनपा चुनाव में भाजपा महायुति ने 55 सीटें जीतकर पनवेल मनपा पर एक बार फिर अपना दबदबा कायम किया। नव निर्वाचित महापौर नितिन पाटिल और उप महापौर प्रमिला पाटिल ने पनवेल शहर के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया।
सम्बंधित ख़बरें
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
पुणे कृषि महाविद्यालय में ‘अजित दादा पवार देशी गाय केंद्र’ का नामकरण, महिला किसानों के रोजगार पर जोर
यह भी पढ़ें – ED का डबल एक्शन: टीना अंबानी को समन, भाजपा नेता की 70 करोड़ की संपत्ति की सीज, जानें पूरा मामला
इस अवसर पर नितिन पाटिल ने कहा कि पनवेल मनपा के माध्यम से बुनियादी ढांचे, जलापूर्ति, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने के लिए पारदर्शी और गतिशील प्रशासन प्रदान करने के प्रयास किए जाएंगे।
39 में से 20 उम्मीदवारों का नामांकन वापस
आपको जानकारी दें, कि सात जिला परिषद सीटों पर भाजपा और शेखाप के बीच सीधा मुकाबला था, जिससे पता चलता है कि पनवेल तहसील में असली लड़ाई “कमल” और “सीटी” के बीच थी। गौरतलब है कि आठ जिला परिषद सीटों के लिए 39 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से एक का नाम जांच के दौरान खारिज हो गया था।
