पनवेल में खौफनाक वारदात, भाई ने भाई की जान ली, वजह जानकर दहल उठेंगे
Panvel Murder: पनवेल में रिश्तेदार की पत्नी से 'अनैतिक' संबंध को लेकर झगड़े में एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई की पत्थर से हत्या कर दी। आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Thane News: ठाणे जिले के निकट पनवेल में रिश्तेदार की पत्नी के साथ ‘अनैतिक’ संबंध के कारण एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई की पत्थर मार कर कथित तौर पर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) प्रशांत मोहिते ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम करंजदे सेक्टर पांच में हुई।
डीसीपी ने कहा, “पुलिस को हेल्पलाइन 112 पर रात 8:37 बजे घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद बीट मार्शल विलास बिराजी करांदे और राजेंद्र कृष्ण केनी घटनास्थल पर पहुंचे।
आरोपी नागेश काले (32) को दत्तू काले (45) की पत्थर से हत्या करने के बाद भागते समय पकड़ लिया गया।” मोहिते ने बताया, “मृतक के, अपने रिश्तेदार के भाई की पत्नी के साथ संबंध थे, जिसके कारण उसके और उसके भाई के बीच अक्सर झगड़ा होता था। पनवेल सिटी थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
अनाथ बच्ची को महिला ने मारी लात, सीढ़ी से नीचे गिरी मासूम, पनवेल के आंगनवाड़ी में बेहरमी का Video वायरल
अजीब सा था टॉयलेट के बल्ब का होल्डर, स्पाई कैमरा देख महिला के उड़े होश, रिजॉर्ट मालिक अरेस्ट
हत्या के आरोपी ने अपने ही परिवार को बनाया बंधक, छुड़ाने गई पुलिस पर कुल्हाड़ी और दरांती से हमला
महाराष्ट्र में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, पनवेल में 13 लाख की विदेशी शराब जब्त
यह भी पढ़ें- पुणे की 14 मंजिला इमारत में आग! 15 साल के लड़के की मौत, गैस सिलेंडर फटा
