Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अनाथ बच्ची को महिला ने मारी लात, सीढ़ी से नीचे गिरी मासूम, पनवेल के आंगनवाड़ी में बेहरमी का Video वायरल

Panvel Anganwadi Viral Video: महाराष्ट्र के पनवेल से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां आंगनवाड़ी की एक मासूम बच्ची को महिला ने बेरहमी से लात-घूंसों से पीटा। घटना का वीडियो वायरल है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jun 26, 2026 | 12:44 PM

अनाथ बच्ची को लात मारती महिला (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Panvel Anganwadi Woman Kicks Minor Girl Viral Video: महाराष्ट्र के रायगड जिले की पनवेल तालुका से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। पनवेल के नंदगांव में एक महिला द्वारा मासूम बच्ची की बेरहमी से पिटाई का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस खौफनाक मंजर को देखकर स्थानीय लोगों और नेटिजन्स में भारी आक्रोश है।

बच्ची को लात मारने का वीडियाे वायरल

इंटरनेट पर वायरल हो रहा यह वीडियो बेहद परेशान करने वाला है। यह पूरा मामला पनवेल तालुका के नंदगांव इलाके का बताया जा रहा है। पीड़ित मासूम एक स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्र की छात्रा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला सीढ़ियों पर बैठी एक छोटी सी मासूम बच्ची को पूरी ताकत से लात मारती है, जिसके कारण बच्ची सीढ़ी से नीचे गिर जाती है। अपने साथ हो रही बर्बरता से बच्ची सहम जाती है और रोने लगती है।

इसी बची एक दूसरी महिला मुस्काराते हुए आंगनवाड़ी के अंदर से आती है और लात मारने वाली महिला को वहां से हटाने के अंदाज में हल्के से मारती है। उसके बाद सीढ़ियों पर नीचे गिरी बिलख रही बच्ची को उठाती है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई-नागपुर रूट पर यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए वीकेंड स्पेशल ट्रेन का ऐलान, इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

अंधेरे में डूबा अकोला का प्रभाग 18; लोगो ने महावितरण कार्यालय पर किया प्रदर्शन, सोमवार तक का मिला ‘अल्टीमेटम’

Ulhasnagar Municipal Corporation की बड़ी कार्रवाई, राशन विभाग से 2.25 करोड़ रुपये का बकाया कराया वसूल

ठाणे में ‘Wake Up Thanekar’ अभियान की शुरुआत, विकास परियोजनाओं में जनभागीदारी की उठी मांग

🚨Aanganwadi Horror.
No kid should endure this !
Video from Nandgaon, Panvel, shows minor girl being kicked & assaulted Every second without action is a failure. If true, arrest the accused, protect the child & deliver swift justice pic.twitter.com/RVivy3Lgqc — The Lie Lamaa 🏹 (@_TheLieLamaa) June 26, 2026

महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग

हालांकि अब यह जानकारी सामने नहीं आई है कि महिला ने बच्ची को क्यों मारा। वीडियो वायरल होने के बाद महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हाे गई है। लोग आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

साेशल मीडिया पर इस दृश्य को देखकर यूजर्स में भारी आक्रोश है। यह यूजर ने इसे बेरहम और घिनौना बताता हुए लिखा कि एक आंगनवाड़ी वर्कर का एक छोटी, मासूम बच्ची को बेरहमी से लात मारना और पीटना? यह सरासर क्रूरता है। बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी संभालने वाला कोई व्यक्ति ऐसा कैसे कर सकता है? तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की जरूरत है। आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के लिए सुरक्षित जगह होनी चाहिए, न कि नर्क।

यह भी पढ़ें:- प्यार, धोखा, साजिश और 400 फीट गहरी खाई की खौफनाक दास्तान, जानें केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन

स्थानीय नागरिकों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इस मामले में पुलिस से संज्ञान लेने की अपील की है। कानूनविदों का कहना है कि नाबालिग बच्चों के खिलाफ इस तरह की हिंसा पॉक्सो एक्ट और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत बेहद गंभीर और गैर-जमानती अपराध की श्रेणी में आती है।

Panvel anganwadi woman brutally kicks minor girl viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2026 | 12:44 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Panvel Crime
  • Raigad News
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.