Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हत्या के आरोपी ने अपने ही परिवार को बनाया बंधक, छुड़ाने गई पुलिस पर कुल्हाड़ी और दरांती से हमला

Crime News: पनवेल में हत्या का आरोपी सोबन महतो ने संपत्ति विवाद में अपने परिवार को बंधक बनाया और पुलिस पर हमला किया, बचाव अभियान में चार पुलिसकर्मी घायल हुए।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Sep 04, 2025 | 09:47 PM

हत्या के आरोपी ने अपने ही परिवार को बनाया बंधक (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Thane News: मुंबई के पास पनवेल शहर में एक नाटकीय घटनाक्रम में हत्या के एक आरोपी ने संपत्ति विवाद को लेकर अपने ही माता-पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। पुलिस ने जब रिश्तेदारों को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक रायगढ़ जिले के ओल्ड पनवेल स्थित गोडसे अली इलाके में बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात को हुई इस घटना में कम से कम चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद में पुलिस ने आरोपी को काबू करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात 10 बजे शुरू हुआ बचाव अभियान बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे समाप्त हुआ।

अपने ही परिवार को बनाया बंधक

पुलिस उपायुक्त प्रशांत मोहिते ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आरोपी सोबन बाबूलाल महतो (35) बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे कुल्हाड़ी और दरांती लेकर अपने भाई के घर में घुस गया। उन्होंने बताया कि महतो ने अपने भाई और तीन बच्चों के अलावा अपने माता-पिता को भी बंधक बना लिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2018 के एक हत्या मामले में आरोपी और हाल ही में जमानत पर रिहा हुए महतो ने पीड़ितों को बंधक बना लिया तथा धमकी दी कि अगर पुलिस ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो वह उन्हें मार डालेगा।

सम्बंधित ख़बरें

बाप मत बनो…खेसारी लाल यादव ने लाइव शो में रवि किशन को दिया करारा जवाब! जानें क्या है पूरा मामला- VIDEO

‘रिटायर नहीं हुआ हूं…संसद जरूर जाउंगा’, बृज भूषण शरण सिंह ने भरी हुंकार; दे डाली खुली चेतावनी- VIDEO

कर्तव्य पथ पर दिखा ‘मिनी भारत’! अयोध्या के राम मंदिर से लेकर अंतरिक्ष तक, देखें इन झांकियों की भव्यता- VIDEO

शव पर सौदेबाजी! दिल्ली के बड़े अस्पताल ने पार की संवेदनहीनता की हदें, NHRC ने रात में पहुंचकर सिखाया सबक- VIDEO

अधिकारियों को दी धमकी

पुलिस को सूचना मिलते ही एक टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि महतो को आत्मसमर्पण के लिए मनाने की उनकी शुरुआती कोशिशें नाकाम रहीं क्योंकि उसने अधिकारियों को धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- शराब के लिए पैसे दे….पत्नी ने नहीं सुनी बात तो पति ने सिर पर हथौड़ा मारकर उतारा मौत के घाट

बंधकों को छुड़ा लिया गया

जब पुलिस ने देखा कि आरोपी अपनी 16 साल की भतीजी की गर्दन पर दरांती रखे हुए है, तो कांस्टेबल दाकी और मोकल उस पर टूट पड़े और उसे दबोच लिया। आखिरकार बंधकों को छुड़ा लिया गया। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए उप-जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कर्मचारियों पर हमला, आपराधिक धमकी और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।– एजेंसी इनपुट के साथ

Maharashtra panvel murder accused holds family hostage property dispute

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 04, 2025 | 09:47 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Maharashtra
  • Panvel Crime

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.