-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Monsoon Thane Update Tansa Modak Sagar Dam Overflow Flood Alert
ठाणे में झमाझम बारिश से तानसा और मोडक सागर डैम ओवरफ्लो: 53% बारिश पूरी; नदी किनारे बसे गांवों को अलर्ट जारी
- Written By: रूपम सिंह
Thane Rain Update: ठाणे जिले में मूसलाधार बारिश से तानसा और मोडक सागर डैम ओवरफ्लो हो गए हैं। प्रशासन ने तानसा व वैतरणा नदी के किनारे बसे गांवों को सतर्क रहने का अलर्ट दिया है।

मोडक सागर डैम (सोर्स- सोशल मीडिया)
Thane Rain Update 2026 Monsoon Overflow: जून महीने में मानसून की बेरुखी ने मुंबई महानगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रहने वालों की चिंता बढ़ा दी थी। लेकिन जुलाई महीने में अच्छी बारिश हो रही है। जिससे मानसून की सामान्य बारिश का 53 प्रतिशत कोटा पूरा हो गया है। ठाणे जिले में मानसून के दौरान सामान्य तौर पर 2699.8 मिमी वर्षा होती है, इस साल अब तक 1423.13 मिमी बारिश हो चुकी है। जो कुल बारिश का 52.71 प्रतिशत है।
पिछले 7 दिनों से हो रही झमाझम बारिश के कारण जिले की सभी झीलों के जलस्तर ने लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भारी बारिश की वजह से जिले की शहापुर तालुका स्थित मुंबई मनपा का तानसा एवं मोडक सागर डैम ओवर फ्लो होकर बहने लगा है।
नदी के किनारे के गांवों को सतर्क रहने की चेतावनी
भातसा में 80 प्रतिशत एवं बारावी डैम में लगभग 69 प्रतिशत पानी जमा हो गया है। तानसा एवं मोडक सागर के लबालब होने से नदियों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने तानसा एवं वैतरणा नदी के किनारे के गांवों सतर्क रहने की चेतावनी दी है। गौरतलब को ठाणे मनपा क्षेत्र में भातसा एवं बारावी डैम से जलापूर्ति की जाती है। इसके अलावा बारावी डैम से किले की कल्याण, डोंबिवली, भिवंडी, उल्हासनगर व औद्योगिक क्षेत्र में जलापूर्ति की जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
flipkart पर बड़ा फैसला: मंगाया आईफोन, मिला दाढी बढाने का तेल, उपभोक्ता फोरम ने लगाया 1.81 लाख का जुर्माना
प्रोटेस्ट के बीच महाराष्ट्र में MBBS छात्रों को मिली बड़ी राहत, 1 साल के बॉन्ड से आजादी, राज्य सरकार का फैसला
बंद स्कूलों में कैसे होगी पढ़ाई? नागपुर में RTE प्रवेश प्रक्रिया की बड़ी लापरवाही
दिल्ली आंदोलन के चलते महाराष्ट्र में हाई अलर्ट, CM आवास ‘वर्षा’ और मंत्रालय की सुरक्षा मजबूत; पुलिस तैनात
जून महीने में मानसून की बेरुखी के कारण जलाशयों का जल स्तर बहुत नीचे चला गया था। लेकिन जुलाई महीने में हुई अच्छी बारिश के कारण झीलों में पानी जमा हो रहा है। हालांकि जिले की सभी नदियां अभी तक खतरे के निशान से नीचे हैं।
लेकिन तानसा व मोडक सागर डैम के भरने को लेकर जिला प्रशासन ने नदी के किनारे रहने वालों को चेतावनी दी है। तानसा से 500.76 क्यूसेक एवं मोदक सागर से 134.67 क्यूसेक पानी का विसर्ग हो रहा है। तानसा नदी के किनारे रहने वाले ठाणे जिले के शहापुर व भिवंडी वासियों के अलावा पालघर जिले के वसई तहसील के लोगों को भी एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।
यह भी पढ़ें:- flipkart पर बड़ा फैसला: मंगाया आईफोन, मिला दाढी बढाने का तेल, उपभोक्ता फोरम ने लगाया 1.81 लाख का जुर्माना
पिछले 24 घंटों में औसतन 60.13 मिमी वर्षा
ठाणे जिले में पिछले 24 घंटों में औसतन 60.13 मिमी वर्षा हुई है। सबसे अधिक 107.0 मिमी बारिश मीरा भाईंदर इलाके में हुई है। ठाणे तहसील में 54.0 मिमी बारिश दर्ज की गयी है। जबकि सबसे कम 36.0 मिमी बारिश कल्याण तहसील इलाके में दर्ज की गयी है। ठाणे मनपा के आपदा प्रबंधन कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक इस मानसून में अब तक 1944 मिमी बारिश हुई है।
जबकि पिछले वर्ष इसी कालावधि में 1382.21 मिमी बारिश हुई थी। पिछले 24 घंटे में मानसून से संबंधित कुल 62 शिकायतें आपदा प्रबंधन कक्ष को मिली हैं। जिसके मुताबिक शहर में 30 स्थानों पर पेड़ उखड़ गए एवं 15 स्थानों पर टहनियां गिर गयीं। 10 स्थानों पर पेड़ों के खतरनाक स्थित में होने की शिकायत दर्ज करायी गयी है। पेड़ों एवं टहनियों के गिरने की वजह से कुछ वाहनों को नुकसान हुआ है। 1 स्थान पर मेटल शेड गिरने एवं 1 स्थान पर आग लगने की खबर है।
Monsoon thane update tansa modak sagar dam overflow flood alert
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे में झमाझम बारिश से तानसा और मोडक सागर डैम ओवरफ्लो: 53% बारिश पूरी; नदी किनारे बसे गांवों को अलर्ट जारी
Jul 25, 2026 | 08:27 AMZIM vs IND 2nd T20I: हरारे की बल्लेबाजी पिच पर फिर बरसेंगे रन? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग टीम
Jul 25, 2026 | 08:25 AMनवभारत संपादकीय: भारत की फार्मेसी पर टैरिफ की मार! जेनरिक दवाओं पर नया विवाद
Jul 25, 2026 | 08:23 AMPM मोदी ने बनाया Instagram Reels का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स, जानें राहुल गांधी का हाल
Jul 25, 2026 | 08:19 AMPakistan Attack: पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, टैंक जिले में 12 सैनिकों समेत 15 की मौत, 12 आतंकी ढेर
Jul 25, 2026 | 08:13 AMनवभारत विशेष: 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, आंदोलन का क्या ?
Jul 25, 2026 | 08:13 AMflipkart पर बड़ा फैसला: मंगाया आईफोन, मिला दाढी बढाने का तेल, उपभोक्ता फोरम ने लगाया 1.81 लाख का जुर्माना
Jul 25, 2026 | 08:13 AMवीडियो गैलरी

दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM
अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM













