- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Navneet Rana Slams Aimim Sahar Sheikh Mumbra Green Statement Controversy
‘यहां सिर्फ भगवा-नीला चलेगा’, AIMIM पार्षद सहर शेख के हरा रंग वाले बयान पर नवनीत राणा ने किया पलटवार
Maharashtra Politics : मुंब्रा में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। AIMIM की नवनिर्वाचित पार्षद सहर शेख के 'मुंब्रा को हरा करने' के बयान पर भाजपा नेता नवनीत राणा ने तीखा प्रहार किया है।
- Written By: आकाश मसने

नवनीत राणा व सहर शेख (सोर्स: सोशल मीडिया)
Navneet Rana On Sahar Sheikh: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। ठाणे के मुंब्रा इलाके से एमआईएम (AIMIM) की जीत के बाद नगरसेविका सहर शेख ने पूरे क्षेत्र को ‘हरा’ करने का दावा किया था।, इस पर पलटवार करते हुए पूर्व सांसद नवनीत राणा ने स्पष्ट किया कि यह देश छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों पर चलता है।
ठाणे महानगरपालिका चुनाव के नतीजों ने मुंब्रा के राजनीतिक समीकरणों को बदल दिया है। यहाँ प्रभाग 30 से नवनिर्वाचित नगरसेविका सहर शेख ने एक विजयी जुलूस के दौरान आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि आने वाले समय में वे पूरे मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र को जीत लेंगे और संपूर्ण मुंब्रा ‘हरा’ हो जाएगा। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं और मामला राज्य स्तर तक पहुंच गया।
सहर शेख का वीडियाे वायरल
सहर शेख ने न केवल जीत का जश्न मनाया बल्कि जितेंद्र आव्हाड को चुनौती देते हुए “कैसा हराया?” जैसा सवाल भी पूछा, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। सहर शेख, प्रभावशाली नेता युनूस शेख की बेटी हैं, जो कभी आव्हाड के कट्टर समर्थक थे, लेकिन अब एमआईएम के बैनर तले उनके ही गढ़ में सेंध लगा चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘नया नगर के जिहादियों पर ऑपरेशन सिंदूर जरूरी’, मीरा रोड गार्ड पर हमला कांड से भड़के नितेश राणे ने दी चेतावनी
ठाणे में सियासी संग्राम: प्रताप सरनाईक पर जमीन हड़पने का आरोप, समर्थकों संग पुलिस स्टेशन पहुंचे नरेंद्र मेहता
AIMIM नेता इम्तियाज जलील का बड़ा बयान, मराठी अनिवार्य हो, पर भाषा के नाम पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं
AIMIM नेता सैयदा फलक के बिगड़े बोल, PM मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी; योगी आदित्यनाथ को बंदर कहा- VIDEO
“Flower Nahi Fire”. Youngest AIMIM elected councilor Sahar Shaikh from Mumbrapic.twitter.com/MSne9iGyM2 — Sam Khan (@SamKhan999) January 19, 2026
नवनीत राणा का सहर शेख को करारा जवाब
सहर शेख के इस बयान पर भाजपा नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा ने कड़ा रुख अपनाया है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सहर शेख को सीधा संकेत देते हुए कहा कि “मुंब्रा हरा करने” का सपना कभी पूरा नहीं होगा। राणा ने जोर देकर कहा कि इस देश में केवल ‘भगवा’ और ‘नीला’ रंग ही चलेगा।
नवनीत राणा ने आगे कहा कि यह देश छत्रपति शिवाजी महाराज के सिद्धांतों का पालन करता है और जब तक उनके जैसे ‘शिवबा’ के भक्त जीवित हैं, तब तक कोई भी इस देश से भगवा को नहीं हटा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके रक्त में शिवाजी महाराज के विचार हैं, जो किसी भी सांप्रदायिक रंग की राजनीति को सफल नहीं होने देंगे।
पुलिस ने सहर और उसके पिता को जारी किया नोटिस
मामले की गंभीरता और इलाके में सांप्रदायिक तनाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए मुंब्रा पुलिस ने तत्काल कदम उठाए हैं। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 168 के तहत सहर शेख और उनके पिता युनूस शेख को नोटिस जारी किया है। प्रशासन ने उन्हें चेतावनी दी है कि वे ऐसा कोई भी बयान न दें जिससे समाज में दरार पैदा हो, साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते समय संयम बरतने का निर्देश दिया गया है।
यह भी पढ़ें:- जब बाल ठाकरे के खिलाफ पार्टी के सीनियर नेता ने खोला था मोर्चा; जूतों से हुई थी पिटाई, मुंह पर पोत दी थी कालिख
एमआईएम का बढ़ता प्रभाव और आव्हाड को चुनौती
इस बार के निकाय चुनाव में एआईएमआईएम ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। पार्टी ने 13 शहरों में 125 सीटें जीतकर अपनी ताकत दिखाई है, जिसमें से ठाणे की 5 सीटें भी शामिल हैं। मुंब्रा में आव्हाड के गढ़ को ढहाने के बाद सहर शेख की जीत ने यह संकेत दिया है कि यहां की राजनीति अब धर्म और प्रतीकों के इर्द-गिर्द सिमटती जा रही है। नवनीत राणा के इस विवाद में कूदने के बाद अब यह लड़ाई विकास के बजाय रंगों और विचारधाराओं के संघर्ष में तब्दील होती दिख रही है।
Navneet rana slams aimim sahar sheikh mumbra green statement controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अगले चार दिन और भारी, विदर्भ तप रहा, यवतमाल में पारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा; भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल
Apr 29, 2026 | 02:26 PMममता बनर्जी का किला ढहने को तैयार! संजय निरुपम बोले बंगाल की महिलाओं ने BJP को चुना, उद्धव ठाकरे पर भी कसा तंज
Apr 29, 2026 | 02:23 PMअशोक खरात मामले का ‘साइड इफेक्ट’: रूपाली चाकणकर को एक और झटका, पंचायत चुनाव में भाई की करारी हार
Apr 29, 2026 | 02:23 PMट्रंप को भड़का रहे पीट हेगसेथ…जेडी वेंस ने पेंटागन के दावों पर उठाए सवाल, US लीडरशिप में पड़ी फूट- रिपोर्ट
Apr 29, 2026 | 02:19 PMजल्द CRPF भेजो वरना अनहोनी हो जाएगी…भवानीपुर में घिरे सुवेंदु अधिकारी, CRPF ने किया लाठीचार्ज
Apr 29, 2026 | 02:10 PMनागपुर-वाराणसी सीधी ट्रेन की मांग तेज, 35 हजार लोगों की अपील; महिलाओं की परेशानी को लेकर रेल मंत्री से गुहार
Apr 29, 2026 | 02:05 PMVirgo Horoscope: कन्या राशि वालों के लिए कैसा है आज का दिन? जानिए क्या बोल रहा है आपका राशिफल
Apr 29, 2026 | 02:02 PMवीडियो गैलरी

झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PM
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM














