Navi Mumbai: वाशी में मंत्री गणेश नाईक का जनता दरबार, 70% मामलों पर तुरंत कार्रवाई
Navi Mumbai: वाशी में मंत्री गणेश नाईक के जनता दरबार में नागरिकों ने 404 निवेदन दिए हैं। जिनमें से 70% पर तत्काल कार्रवाई हुई। पानी, सिडको नोटिस और नागरिक समस्याओं पर निर्देश दिए गए ।
- Written By: अपूर्वा नायक
वन मंत्री गणेश नाईक (सौ. X )
Navi Mumbai News In Hindi: राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक की अध्यक्षता में वाशी स्थित विष्णुदास भावे नाट्यगृह में जनता दरबार आयोजित किया गया। जहां पर नागरिकों ने विभिन्न विषयों पर 404 निवेदन प्रस्तुत किए।
इन निवेदनों में पानी की किल्लत, सिडको द्वारा भेजी गई नोटिस और अन्य समस्याओं का समावेश रहा। इस मौके पर वन मंत्री द्वारा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश देकर 70 प्रतिशत निवेदनों पर तत्काल कार्रवाई कर नागरिकों को राहत दी गई। शेष निवेदनों का निपटारा समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।
उक्त जनता दरबार में नवी मुंबई मनपा आयुक्त डॉक्टर कैलास शिंदे, अतिरिक्त आयुक्त सुनील पवार, पूर्व सांसद संजीव नाईक सहित सरकारी, अर्ध सरकारी और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर सानपाड़ा सहित शहर के अन्य भागों से आए नागरिकों ने पानी की किल्लत का मुद्दा उठाया।
सम्बंधित ख़बरें
Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए
Book Lovers Day 2026: जिंदगी और सोच बदलने में मदद कर सकती हैं ये 5 मोटिवेशनल किताबें, जरूर पढ़ें
National Book Lovers Day 2026: किताबें पढ़ने की आदत बदल सकती है जीवन के प्रति नजरिया, जानें 6 बड़े फायदे
स्वाद के चक्कर में सेहत का सौदा! FDA की रडार पर नागपुर के होटल और हॉस्टल, 24 दिनों में मिली 121 शिकायतें
इस पर मनपा के अधिकारियों को निर्देश देकर वन मंत्री नाईक ने पानी आपूर्ति सुचारू करने के आदेश दिए, ऐरोली और वाशी क्षेत्र के नागरिकों ने सिडको द्वारा भेजी गई नोटिसों का मुद्दा उठाया। इस पर वन मंत्री नाईक ने सिडको अधिकारियों को किसी को भी नियम के विरुद्ध नोटिस न देने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें :- Thane Municipal Corporation की स्वास्थ्य योजना पर संकट, विधायक केलकर का बड़ा खुलासा
तालिम हॉल का किराया कम
सुनील पगार सहित नवी मुंबई के कलाकारों ने विष्णुदास भावे नाट्यगृह के तालिम हॉल को रियायती दरों पर उपलब्ध कराने की मांग की थी। इस संबंध में नाईक के आदेशानुसार अब नवी मुंबई के कलाकारों को यह तालिम हॉल 1200 रुपए की बजाय 500 रुपए में रियायती दर पर उपलब्ध होगा। इस निर्णय के लिए नवी मुंबई के कलाकारों ने जनता दरबार में नाईक और नवी मुंबई मनपा का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वन मंत्री गणेश नाईक ने कहा कि अधिकांश प्रशासनिक अधिकारी नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए सकारात्मक कार्य करते हैं, परंतु कुछ अधिकारियों की प्रशासनिक देरी के कारण जन सामान्य के काम लंबित रह जाते हैं।
