अमरावती शासकीय मेडिकल कॉलेज तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
अमरावती

अमरावती को बड़ी सौगात: आलियाबाद में सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन हस्तांतरण मंजूर

Amravati News: अमरावती में बहुप्रतीक्षित शासकीय मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के लिए 11.29 हेक्टेयर भूमि मेडिकल एजुकेशन विभाग को सौंपी गई, 100 सीटों का कॉलेज और 430 बेड का आधुनिक हॉस्पिटल बनेगा।

रूपम सिंह

Aliabad Medical Land Transfer News: बहुप्रतीक्षित शासकीय मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल के निर्माण के लिए शासन के आदेश पर जमीन कॉलेज विभाग को सौंपने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पहल पर और राजस्व मंत्री तथा जिले के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के माध्यम से राजस्व विभाग ने बडनेरा के समीप आलियाबाद में 11.29 हेक्टेयर जमीन का फाइनल पजेशन मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट को सौंप दिया है। जिले के लिए एक बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज और उससे जुड़े हॉस्पिटल के निर्माण हेतु भूमि ट्रांसफर करने की मंजूरी दी गई है। इस संबंध में निर्णय बुधवार को जारी किया गया।

आधुनिक होगा मेडिकल कालेज और हॉस्पिटल

इस स्थान पर 100 छात्रों की एडमिशन क्षमता वाला नया सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। इस कॉलेज से संलग्न 430 बेड का एक आधुनिक निर्मित किया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि जमीन पर हॉस्पिटल भी कब्जा मिलने की तारीख से तीन वर्ष के भीतर नियोजित प्रोजेक्ट का कार्य प्रारंभ करना अनिवार्य होगा। यह जमीन मुफ्त में और ऑक्यूपेंट क्लास-2 के लियन के तहत कब्जे के अधिकार के साथ दी गई है। सरकार ने जमीन के उपयोग को लेकर कुछ आवश्यक शर्तें भी लगाई हैं। इस जमीन को राजस्व विभाग की अनुमति के बिना किसी भी प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप के आधार पर बेचा, दान, गिरवी या ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा।

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा कदम

इस निर्णय से अमरावती जिले सहित पूरे पश्चिम विदर्भ को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मेडिकल शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। वर्षों से जिलेवासियों की यह मांग रही है कि यहां शासकीय मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल स्थापित किया जाए, जो अब पूरी होती नजर आ रही है। पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पहल और निरंतर फॉलो-अप के कारण यह महत्वपूर्ण परियोजना संभव हो पाई है।

ऐतिहासिक फैसला

बडनेरा विधायक रवि राणा ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए 11.29 हेक्टेयर भूमि का अंतिम हस्तांतरण स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे और आम नागरिकों को सुलभ व आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच