Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के लिए महानगरपालिका ने कसी कमर, चित्रों से निखारी जा रही दीवार

  • By दिपक.पांडे
Updated On: Jan 07, 2022 | 11:42 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नवी मुंबई : स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 (Swachh Survekshan-2021) में देश के 10 से 40 लाख की आबादी वाले शहरों में नवी मुंबई महानगरपालिका (Navi Mumbai Municipal Corporation) ने पहला स्थान हासिल किया किया था। जिसे बरकरार रखने और स्वच्छता (Cleanliness) से संबंधित अन्य मामलों में नंबर वन हासिल करने के लिए महानगरपालिका से फिर से कमर कसना शुरू किया है।

जिसके तहत महानगरपालिका द्वारा शहर को चकाचक करने का काम किया जा रहा है।जिसके लिए शहर की दीवारों को रंग बिरंगे चित्र बनाकर उन्हें निखारा जा रहा है। इस काम को और गतिमान करने का निर्देश महानगरपालिका कमिश्नर ने महानगरपालिका के संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया है।

गौरतलब है कि ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2021’ के लिए नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र की दीवारों भिंती, उड़न  पुल और भूमिगत मार्ग की दीवारों पर रंगीन चित्र बनाकर उन्हें निखारा गया था। इसके साथ ही शहर के मुख्य चौक में शिल्प कृती फव्वारों का निर्माण कराया गया था। इन सब की वजह से नवी मुंबई शहर की सुंदरता में निखार आया। इसके बारे में इस शहर में रहने वाले नागरिकों और अन्य शहरों से आने वालों लोगों द्वारा महानगरपालिका के काम की प्रशंसा की गई थी। जिसका उल्लेख महानगरपालिका को स्वच्छ सर्वेक्षण में मिली श्रेणी और पुरस्कारों से संबंधित बनी वीडियो में किया गया है।

नई संकल्पना के साथ सौंदर्यीकरण करने का निर्देश

‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2022’ के लिए उत्साह के साथ काम करने के दौरान इस बार नई संकल्पना के साथ शहर में सौंदर्यीकरण का काम करने का निर्देश महानगरपालिका  कमिश्नर अभिजीत बांगर ने महानगरपालिका के संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया है। स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के लिए महानगरपालिका के संबंधित विभाग द्वारा किस तरह से काम किया जा रहा है, इसके बारे में जानकारी लेने के लिए महानगरपालिका कमिश्नर ने समीक्षा बैठक की। इस बैठक में महानगरपालिका के शहर अभियंता संजय देसाई, अतिरिक्त शहर अभियंता मनोज पाटिल और शिरीष आरदवाड व महानगरपालिका के अन्य कार्यकारी अभियंता उपस्थित थे। जिन्हें महानगरपालिका कमिश्नर बांगर ने इस बार शहर को नया लुक देने के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया।

विद्यार्थियों का सहयोग लेने का सुझाव

गौरतलब है कि पिछले वर्ष जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए आकर्षक चित्रों की बदौलत नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र का रूप बदल गया था। इस वर्ष भी नई संकल्पना के साथ जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स के विद्यार्थियों के साथ-साथ चित्रकला सिखाने वाले अन्य कॉलेज के विद्यार्थियों का सहयोग लेने का सुझाव महानगरपालिका कमिश्नर ने संबंधित विभाग को दिया है।

नवी मुंबई की पहचान ‘फ्लेमिंगो सिटी’ के तौर पर है, जिसकी ज्यादा से ज्यादा जानकारी नागरिकों तक पहुंचे, इसके लिए महानगरपालिका क्षेत्र की दीवारों को ‘फ्लेमिंगों’ के चित्रों से भी निखारने का निर्देश महानगरपालिका कमिश्नर द्वारा दिया गया है। इसी तरह शहर के मुख्य चौक, कॉर्नर, डिवाइडर के मध्य बने हरित पट्टे में आकर्षक शिल्पा कृति लगाने का सुझाव महानगरपालिका कमिश्नर ने दिया है। जिसमें ‘थ्री आर’ संकल्पना के तहत अनुपयोगी वस्तुओं का उपयोग कर के बनाई गई शिल्पा कृतियों को विशेष तौर से लगाने का निर्देश महानगरपालिका कमिश्नर ने दिया है।

[blockquote content=”सौंदर्यीकरण से शहर का रूप सुंदर और आकर्षक होता है, जिसका सकारात्मक परिणाम नागरिकों की मानसिकता पर होने से शहर की स्वच्छता के लिए बेहतर वातावरण तैयार होता है। पुरस्कार के लिए इन सभी बातों पर विशेष तौर से ध्यान दिया जाता है। जिसे ध्यान में रखते हुए ‘स्वच्छ सर्वेक्षण- 2022’ के लिए किए जा रहे काम को गतिमान करने का निर्देश महानगरपालिका के संबंधित विभाग को दिया गया है।” pic=”” name=”- अभिजीत बांगर, कमिश्नर, नवी मुंबई महानगरपालिका”]

Municipal corporation tightens its waist for swachh survekshan 2022 the wall is being decorated with paintings

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 07, 2022 | 11:42 AM

Topics:  

  • Navi Mumbai
  • Swachh Survekshan

सम्बंधित ख़बरें

1

नवी मुंबई APMC सब्जी मंडी में 60% अवैध व्यापार, व्यापारी-अधिकारियों की सांठगांठ

2

Navi Mumbai: ट्रेडर्स असोसिएशन का 5 दिसंबर को बंद, मार्केट कमेटी नियमों में सुधार की मांग

3

Ganesh Naik का चुनावी वादा, नवी मुंबई में अगले 20 साल तक नहीं बढ़ेगा कर व पानी शुल्क

4

नवी मुंबई में घर से क्यों भाग रहे बच्चे? 11 महीनों में 499 लापता, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.