लूट वाली सर्ज प्राइसिंग का अंत… भारत टैक्सी के शुभारंभ पर CM फडणवीस बोले- अब ड्राइवर नहीं मालिक चलाएंगे गाडी
Bharat Taxi Mumbai Launch: महाराष्ट्र में भारत टैक्सी सेवा का शुभारंभ! सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले- सर्ज प्राइसिंग का अंत होगा और अब ड्राइवर नहीं मालिक गाड़ी चलाएंगे। जानिए किराए की दरें और विशेषताएं।
- Written By: गोरक्ष पोफली
भारत टैक्सी लौंच (सोर्स: सोशल मीडिया)
Bharat Taxi Launch Mumbai CM Devendra Fadnavis: मुंबई और नवी मुंबई के परिवहन इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित एक भव्य समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भारत टैक्सी सेवा का आधिकारिक शुभारंभ किया। यह केवल एक टैक्सी ऐप की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह सहकारिता के क्षेत्र में एक ऐसी ‘क्रांति’ है जो ओला और उबर जैसे बड़े एग्रीगेटर्स के एकाधिकार को चुनौती देने के लिए तैयार है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने स्पष्ट किया कि भारत टैक्सी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के सहकार से समृद्धि के दृष्टिकोण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से महाराष्ट्र में सहकारिता के जरिए रोजगार और रोजगार के माध्यम से समृद्धि का एक नया मार्ग खुला है।
मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि अब तक एग्रीगेटर मॉडल में ड्राइवर केवल एक कर्मचारी बनकर रह गया था, लेकिन भारत टैक्सी के मॉडल में ड्राइवर ही मालिक और शेयरधारक है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने खुद अक्षय केणी, सूरज नाईक और सिद्धार्थ कर्वे जैसे कई ड्राइवरों को किट और शेयर प्रमाणपत्र वितरित किए।
सम्बंधित ख़बरें
धाराशिव में दो गुटों में खूनी झड़प और पथराव, तनाव के बाद छावनी में तब्दील हुआ इलाका, SP रितु खोखर की ये अपील
मौन आंदोलन के दौरान छलका दर्द, रो पड़े अन्ना हजारे! खराब सेहत फिर भी NEET प्रोटेस्ट में हुए शरीक
मुंबई: बारिश से लंबी दूरी की ट्रेनें लड़खड़ाई,परेशान यात्रियों को खाना-पानी का वितरण, कई ट्रेनें हुई रिशेड्यूएल
Ganeshotsav 2026: गणेशोत्सव को राज्य महोत्सव बनाने में सभी विभाग करें सहयोग, मंत्री आशीष शेलार ने दिए निर्देश
लूट वाली सर्ज प्राइसिंग का अंत
सीएम फडणवीस ने निजी कैब कंपनियों की सर्ज प्राइसिंग नीति पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि अक्सर बारिश या त्योहारों के समय ये कंपनियां किराया कई गुना बढ़ा देती हैं, जिसका फायदा ड्राइवर को नहीं बल्कि केवल कंपनी को मिलता है। भारत टैक्सी में ऐसी कोई हिडन कॉस्ट नहीं होगी।
- किराया: इसका किराया मुंबई की पारंपरिक ‘काली-पीली’ टैक्सी के बराबर ही होगा।
- दरें: पहले 1.5 किलोमीटर के लिए ₹31 और उसके बाद ₹21 प्रति किलोमीटर।
- सुविधा: एक ही ऐप पर यात्रियों को कार, ऑटो-रिक्शा और बाइक टैक्सी तीनों विकल्प मिलेंगे।
भारत टॅक्सीच्या माध्यमातून देशासह महाराष्ट्रात सहकारातून रोजगार आणि रोजगारातून समृद्धीचा नवा मार्ग खुला झाला आहे. भारत टैक्सी के माध्यम से देश और महाराष्ट्र में सहकारिता के जरिए रोजगार एवं रोजगार के माध्यम से समृद्धि का एक नया मार्ग खुला है। (भारत टॅक्सी सेवेचा शुभारंभ | नवी… pic.twitter.com/pVVZb3v2Tv — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) July 23, 2026
भूमिपुत्रों को सम्मान और रोजगार
मुख्यमंत्री ने इस बात पर विशेष खुशी जताई कि इस सेवा से स्थानीय भूमिपुत्रों को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि नवी मुंबई एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है और यहाँ आने वाले यात्रियों को सुरक्षित, सुखद और पारदर्शी परिवहन सेवा देना हमारी प्राथमिकता है।
यह भी पढ़ें: अगर राहुल गांधी में हिम्मत है तो… सीएम फडणवीस ने राहुल को दी खुली चुनौती, भगौड़ापन छोड़ने की दी सलाह
मुंबई की वैश्विक साख और भविष्य
देवेंद्र फडणवीस ने गौरव के साथ उल्लेख किया कि मुंबई आज दुनिया के उन टॉप 20 शहरों में शामिल है जहाँ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुलभ और सुरक्षित है। ‘भारत टैक्सी’ इस रैंकिंग को और बेहतर बनाएगी। सरकार ने इस हाई-प्रोफाइल लॉन्च के लिए 25 लाख रुपये के प्रशासनिक व्यय को मंजूरी दी है, जो इस परियोजना के प्रति सरकार की गंभीरता को दर्शाता है।
यह सेवा पहले चरण में मुंबई और पुणे में शुरू की जा रही है, जिसे बाद में पूरे महाराष्ट्र में विस्तारित किया जाएगा। इस पारदर्शी व्यवस्था से बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और यात्रियों का पैसा सीधे उन ड्राइवरों के पास जाएगा जो दिन-रात सड़कों पर मेहनत करते हैं।
