मुंबई लोकल से यात्रियों के गिरने का सिलसिला जारी, सायन के बाद बदलापुर में हादसा; एक महिला यात्री की मौत
Mumbai Local Accident: मुंबई लोकल की भीषण भीड़ एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। बदलापुर स्टेशन पर दौड़कर लोकल पकड़ने के दौरान 28 वर्षीय महिला की गिरकर मौत हो गई।
- Written By: आकाश मसने
मुंबई लोकल ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Badlapur Local Train Accident News: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों में भारी भीड़ के चलते दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को सायन स्टेशन के पास लोकल में अत्यधिक भीड़ के चलते 3 यात्रियों के नीचे गिरने की घटना ताजा ही थी कि शनिवार को सुबह फिर उपनगर के बदलापुर स्टेशन पर भीड़ भरी लोकल ट्रेन से गिर कर एक महिला यात्री की मौत हो गई।
और आखिरी लोकल साबित हुई
बताया गया कि यह घटना बदलापुर से सीएसमटी को छूटने वाली सुबह 8.10 बजे की लोकल में हुई। बदलापुर की रहने वाली 28 वर्षीय चेतना चंद्रशेखर देवरुखकर नामक महिला लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में चढ़ गई थी लेकिन ट्रेन चलते ही वह अचानक नीचे आ गिरी। रेल प्रशासन के अनुसार गंभीर अवस्था में महिला यात्री को बदलापुर ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। चेतना रोजाना पिक आवर में बदलापुर से ठाणे आने के लिए ट्रेन पकड़ती थी। शनिवार की घटना उसके लिए आखिरी लोकल साबित हुई।
शुक्रवार को गिरे थे 3 यात्री
उल्लेखनीय है कि इसी तरह शुक्रवार को पिक आवर में अत्यधिक भीड़ के चलते 3 यात्री मुंबई लोकल में हादसे का शिकार हो गए। इसके पहले पिछले दिनों लोकल की भीड़ को लेकर हुए विवाद में एक टीचर की मौत की घटना अभी ताजा ही थी कि शुक्रवार को सेंट्रल रेलवे के सायन स्टेशन पर चलती लोकल से तीन यात्रियों के ट्रैक पर गिरने की चौंकाने वाली घटना हुई। इन यात्रियों के नाम अफजल चौधरी, सचिन विश्वकर्मा और जैनिल सैय्यद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
खारघर के हाउसिंग सोसाइटी में बिल्ली को प्लास्टिक बैग में बांधकर अज्ञात जगह फेंका; CCTV फुटेज वायरल
अंबरनाथ में शादी के 48 दिन बाद विशाखा ने की आत्महत्या; डॉक्टर पति घर के अंदर CCTV से रखता था नजर
ठाणे MBMT ने लिया बड़ा फैसला; 74 डीजल बसों के लिए होगा नया कॉन्ट्रैक्ट,खटारा बसों और देरी से मिलेगी राहत
ठाणे: शांतिनगर के जर्जर Parks और Grounds फिर होंगे आबाद, MBMC के अधीन लाने की तैयारी, महापौर ने दिए निर्देश
मिली जानकारी के तीनाें ने शुक्रवार सुबह रश आवर में कुर्ला रेलवे स्टेशन पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर जाने वाली एक धीमी लोकल पकड़ी थी। तीनों ने दरवाज़े से अंदर जाने की कोशिश की लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण उन्हें दरवाजे पर ही खड़ा रहना पड़ा। सुबह करीब 10:45 बजे जैसे ही लोकल सायन स्टेशन पहुंची, तीनों यात्री ट्रैक पर गिर गए।
यह भी पढ़ें:- शरद पवार को साधने में जुटी BJP, महाराष्ट्र की ताकत बचाए रखने का क्या है प्लान-B
रेलवे पुलिस ने घायलों को तुरंत सायन हॉस्पिटल में भर्ती कराया। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पिछली जुलाई में इसी तरह मुंब्रा स्टेशम के पास 5 यात्रियों की मौत लोकल से गिरकर हो गई थी। रेलवे की जांच के बाद उस घटना के पीछे भी लोकल में अत्यधिक भीड़ को ही कारण बताया गया। मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ स्वप्निल नीला के अनुसार शनिवार को बदलापुर स्टेशन पर में जल्दबाजी में एक महिला यात्री दौड़कर लोकल पकड़ रही थी,संतुलन बिगडने से वह गिर पड़ी। दुर्घटना के और कारणों की जांच मध्य रेलवे प्रशासन कर रहा है।
दौड़ कर ट्रेन पर चढ़ी महिला
बदलापुर की घटना के बाद मध्य रेल की तरफ से एक सीसीटीवी फुटेज जारी कर बताया गया कि दुर्घटना का शिकार हुई महिला दौड़कर ट्रेन में चढ़ रही थी। संतुलन बिगड़ जाने की वजह से यह हादसा हुआ। वैसे सबेरे शाम मुम्बई लोकल में भारी भीड़ आम हो गई है।
– नवभारत लाइव के लिए मुंबई से सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट
