Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Thane News: मुंबई हवाईअड्डे का नाम डी बी पाटिल के नाम पर रखा जाए, अन्यथा… समिति ने दी चेतावनी

इस साल के अंत तक नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का परिचालन शुरू हो जाने की उम्मीद के बीच एक सर्वदलीय कार्य समिति ने शुक्रवार को हवाईअड्डे का नाम दिवंगत नेता डी बी पाटिल के नाम पर रखे जाने की मांग पर जोर दिया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: May 30, 2025 | 07:25 PM

मुंबई हवाई अड्डा (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे: इस साल के अंत तक नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का परिचालन शुरू हो जाने की उम्मीद के बीच एक सर्वदलीय कार्य समिति ने शुक्रवार को हवाईअड्डे का नाम दिवंगत नेता डी बी पाटिल के नाम पर रखे जाने की मांग पर जोर दिया और चेतावनी दी कि अगर यह मांग पूरी नहीं हुई तो ‘असंतोष का गुब्बार’ फटेगा।

‘‘लोकनेते डी बी पाटिल नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा सर्वदलीय कार्य समिति” के अध्यक्ष दशरथ पाटिल ने यहां प्रेसवार्ता के दौरान यह मांग दोहराई। उन्होंने कहा, ‘‘नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का नाम तत्काल लोकनेते डी बी पाटिल के नाम पर रखा जाना चाहिए।”

सिडको ने भूमि का अधिग्रहण किया था

इस वक्त दशरथ पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस मुद्दे पर कार्य समिति के साथ बैठक करने का अनुरोध किया। बता दें कि डी बी पाटिल सांसद थे तथा दशकों पहले जब रायगढ़ जिले के पनवेल तहसील में शहर और औद्योगिक विकास निगम यानी सिडको ने भूमि का अधिग्रहण किया था तब उन्होंने इस क्षेत्र के किसानों एवं भूस्वामियों के कई विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व किया था।

सम्बंधित ख़बरें

संभाजीनगर में सफाई कर्मियों के लिए हेल्थ कैंप, स्वास्थ्य शिविर में कई बीमारियां उजागर; 143 की जांच

बजट से पहले बड़ा संकट: संभाजीनगर मनपा पर 237 करोड़ का बकाया, ठेकेदारों के बिल भी अटके

Sambhajinagar जल योजना: हाइड्रोलिक जांच अनिवार्य, सुरक्षा पर फोकस नहीं होगी ढिलाई

मध्य पूर्व युद्ध का असर: गैस संकट से जूझ रहा Sambhajinagar, शहर के उद्योगों पर गहराया संकट

मामला केंद्र के पास लंबित

दशरथ पाटिल ने कहा कि नवी मुंबई हवाईअड्डे का नाम डी बी पाटिल के नाम पर रखने का मामला केंद्र के पास लंबित है। राज्य सरकार को तत्काल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कार्य समिति के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर नाम की घोषणा करनी चाहिए, अन्यथा लोगों में असंतोष का गुब्बार फटेगा।”

प्रस्ताव महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों में पेश

पाटिल ने कहा कि हवाईअड्डे का नाम डी बी पाटिल के नाम पर रखने के संदर्भ का प्रस्ताव महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों में पेश किया गया था और बाद में उसे केंद्र को भेजा गया है, लेकिन यह अब भी केंद्र के पास लंबित है। हवाईअड्डे का निर्माण काफी हद तक पूरा हो चुका है और नवंबर से उड़ान परिचालन शुरू होने की उम्मीद है, इसलिए इसका नाम तत्काल डी बी पाटिल के नाम पर रखा जाना जरूरी है।”

उन्होंने कहा कि केंद्रीय विमानन मंत्री से मुलाकात के बाद भी यह मुद्दा लंबित है तथा केंद्र को शीघ्र ही इसका समाधान करना चाहिए। पाटिल ने यह भी मांग की कि ठाणे, रायगढ़, पालघर और मुंबई जिलों में इस परियोजना से प्रभावित लोगों एवं भूस्वामियों को हवाईअड्डे पर नौकरियों में प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Mumbai airport should be named after db patil

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2025 | 07:25 PM

Topics:  

  • Airport
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.