Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे: बारिश में बेजुबानों को न भगाएं, उन्हें सुरक्षित आश्रय दें, समिति ने लोगों से की संवेदनशील बनने की अपील

Animal Care in Monsoon: लगातार बारिश के बीच जैसल पार्क चौपाटी कल्याण समिति ने नागरिकों से बेजुबान पशु-पक्षियों को सुरक्षित आश्रय, भोजन और पानी उपलब्ध कराने की भावुक अपील की।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jul 04, 2026 | 08:07 PM

बारिश से बचते बेजुबान पशु (फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Thane Animal Care in Monsoon: लगातार हो रही बारिश ने जहां आम जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं खुले आसमान के नीचे रहने वाले बेजुबान पशु-पक्षियों के सामने भी जीवन बचाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। ऐसे समय में जैसल पार्क चौपाटी कल्याण समिति ने नागरिकों से मानवीय संवेदनाएं दिखाने और जरूरतमंद पशु-पक्षियों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की है।

समिति के महासचिव एवं जीवदया प्रेमी डॉ. नरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि तेज बारिश के दौरान कुत्ते, बिल्लियां और अन्य आवारा पशु दुकानों, इमारतों के पोर्च, छज्जों या अन्य सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की कोशिश करते हैं।

कई बार लोग उन्हें वहां से भगा देते हैं, जिससे वे भीगने के साथ दुर्घटनाओं का भी शिकार हो जाते हैं। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि ऐसे पशुओं को कुछ समय के लिए सुरक्षित आश्रय दें और उनके प्रति सहानुभूति का व्यवहार करें।

सम्बंधित ख़बरें

दुबई से आई गोल्डन लेडी: पैंट में छिपा रखा था 6 करोड़ का सोना, मुंबई एयरपोर्ट पर DRI ने ऐसे बिछाया जाल

मुंबई में बहुत बड़ा गेम! फर्जी कंपनियों के नाम पर चल रहा था ऑनलाइन गेमिंग और साइबर फ्रॉड का धंधा, 6 गिरफ्तार

पहचान बदली, शहर बदला, फिर भी नहीं बच सका आरोपी; समीर खान हत्याकांड का मास्टरमाइंड मुंबई से हुआ गिरफ्तार

वर्ली सीफ्रंट पर बैठे लड़के-लड़कियों को मेयर रितु तावड़े ने उठाया, बढ़ती बारिश के बीच वहा ना बैठने की दी सलाह

भोजन, पानी और घोंसलों की सुरक्षा

समिति ने कहा कि बारिश के दिनों में पशु-पक्षियों को भोजन और स्वच्छ पानी मिलना भी कठिन हो जाता है। ऐसे में यदि लोग अपने घर, दुकान या सोसायटी परिसर के बाहर साफ पानी का बर्तन और थोड़ा भोजन रख दें, तो अनेक बेजुबान जीवों की मदद हो सकती है।

डॉ. गुप्ता ने यह भी अपील की कि पेड़ों पर बने पक्षियों के घोंसलों को नुकसान न पहुंचाया जाए और यदि किसी कारणवश कोई घायल पक्षी या पशु दिखाई दे, तो उसकी सहायता के लिए स्थानीय पशु सेवा संस्थाओं या प्रशासन से संपर्क किया जाए।

समिति सोशल मीडिया, जनसंपर्क अभियानों और स्थानीय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जीवदया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रही है।

यह भी पढ़ेः- मराठवाड़ा को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की पहल, NITI आयोग के समक्ष CMIA ने रखा विकास का विजन

जीवदया सेनानी लगातार कर रहे सेवा कार्य

जैसल पार्क चौपाटी कल्याण समिति के जीवदया सेनानी भरत लाल अग्रवाल, सुशील पोद्दार, संतोष कुचेरिया, हेमलता सिंह और चेतन देव सहित अन्य पशु प्रेमी लगातार बारिश के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए भोजन, स्वच्छ पानी और आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रहे हैं।

समिति का कहना है कि समाज की संवेदनशीलता ही ऐसे जीवों के जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा है। संस्था ने नागरिकों से अपील की है कि मानसून के दौरान यदि कोई पशु या पक्षी संकट में दिखाई दे, तो उसकी अनदेखी न करें, बल्कि यथासंभव सहायता प्रदान करें।

समिति का मानना है कि जीवों के प्रति करुणा और सेवा की भावना ही एक संवेदनशील और जिम्मेदार समाज की पहचान है तथा इसी सोच के साथ सभी नागरिकों को इस मानवीय अभियान में भागीदार बनना चाहिए।

Jaisal park kalyan samiti on thane animal care in monsoon

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 08:07 PM

Topics:  

  • Animal Feed
  • IMD Prediction
  • India Weather Forecast
  • Maharashtra Heavy Rains
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Weather Update
  • monsoon alert
  • Monsoon News
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.