महाराष्ट्र में सरकारी बस चालक से मारपीट, बाइक को कट लगने से भड़के लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा, देखें VIDEO
Mira Bhayander Municipal Corporation Video: ठाणे के मीरा-भाईंदर में बस चालक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल। गायमुख घाट पर 5-6 लोगों ने बस में घुसकर चालक को पीटा और यूनिफॉर्म फाड़ी।
- Written By: प्रिया जैस
ठाणे में बस चालक की पिटाई (सौजन्य-एक्स)
Mira Bhayander Viral Video: ठाणे के मीरा-भाईंदर नगर निगम के बस चालक की पिटाई का मामला सामने आया है। मामूली विवाद को लेकर बस चालक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गायमुख घाट की है, जहां पांच से छह अज्ञात लोगों ने बस चालक पर हमला कर दिया।
इस घटना का वीडियो बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। पीड़ित बस चालक ने कोपरी पुलिस स्टेशन में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस हिंसक मारपीट में बस चालक गंभीर रूप से घायल हुआ।
घटना का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल
ठाणे के मीरा-भयंदर में नगर निगम बस चालक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल।
सम्बंधित ख़बरें
हॉस्टल के फोन पर फूट-फूटकर रोए बच्चे, घरवालों से बात करते ही छलक पड़े आंसू; VIDEO ने लोगों को किया भावुक
19 साल IT में नौकरी, फिर छोड़ दी 40 हजार की सैलरी! अब कैब चलाकर हर महीने कमा रहे 90 हजार, लोग रह गए हैरान
अजित पवार की जयंती पर समाजसेवा का महाउत्सव, ठाणे में 15 हजार छात्रों को बांटी जाएंगी डेंटल किट
जिन बच्चों के हाथ में मोबाइल नहीं, उनके गजब के होते कारनामे! बच्चे की शरारत देख लोगों को याद आया अपना बचपन
Live CCTV –
महाराष्ट्र के ठाणे में बाइक में साइड लगने पर कुछ लोगों ने बस ड्राइवर को बर्बरता से पीटा, कपड़े फाड़ दिए, बस से खींचकर ले गए !! pic.twitter.com/c3o7fbwlHV — Sachin Gupta (@Sachingupta) April 11, 2026
बस चालक के कपड़े फाड़े
जानकारी के अनुसार, बाइक को बस का कट लगने से लोग भड़क गए और बस रुकने के बाद उसकी पिटाई की। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी लकड़ी लेकर उसे मारने बस में घुसे फिर मारते हुए जबरन बस चालक को नीचे उतारा और मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने बस चालक की यूनिफॉर्म तक फाड़ दी।
यह भी पढ़ें – चुप हो जाओ, कैमरा चालू है! मेट्रो उद्घाटन में मंत्री ने खोला ‘जमीन’ का राज, तो फडणवीस ने ऐसे रोका! Video Viral
पीड़ित बस चालक की शिकायत पर कोपरी पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज की। कोपरी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया। अब पुलिस सीसीटीवी वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
