Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हॉस्टल के फोन पर फूट-फूटकर रोए बच्चे, घरवालों से बात करते ही छलक पड़े आंसू; VIDEO ने लोगों को किया भावुक

Hostel Life Viral Video : सोशल मीडिया पर हॉस्टल में पढ़ने वाले बच्चों का एक भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे हॉस्टल के फोन से अपने घरवालों से बात करते हुए रो पड़ते हैं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 14, 2026 | 06:43 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Emotional Hostel Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों हॉस्टल लाइफ से जुड़ा एक बेहद भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हॉस्टल में रहने वाले छोटे-छोटे बच्चे अपने घरवालों से फोन पर बात करते नजर आते हैं। बातचीत के दौरान कई बच्चों की आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं और कुछ बच्चे फूट-फूटकर रोने लगते हैं।

इस वीडियो ने लाखों लोगों को भावुक कर दिया है। जिन लोगों ने कभी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई की है, वे इस वीडियो को देखकर अपने पुराने दिनों को याद कर रहे हैं। कम उम्र में परिवार से दूर रहना, छुट्टियों का इंतजार करना और फिर दोबारा हॉस्टल लौटना, इन सब भावनाओं को यह वीडियो एक बार फिर ताजा कर देता है।

हॉस्टल के फोन पर फूट-फूटकर रोए बच्चे

वायरल वीडियो में 10 से 14 साल की उम्र के कई बच्चे हॉस्टल में लगे कॉमन टेलीफोन से अपने माता-पिता से बात करते दिखाई देते हैं। किसी की आंखें नम हैं तो कोई खुद को संभाल नहीं पा रहा। बच्चों के चेहरे पर घर की याद और परिवार से मिलने की चाह साफ दिखाई देती है।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो की तुलना आमिर खान की फिल्म तारे ज़मीन पर से भी की है, जिसमें बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाले ईशान अवस्थी की भावनाओं को दिखाया गया था। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @daywithaviip नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : 19 साल IT में नौकरी, फिर छोड़ दी 40 हजार की सैलरी! अब कैब चलाकर हर महीने कमा रहे 90 हजार, लोग रह गए हैरान

लोगों को अपने बचपन और हॉस्टल की याद आ गई

पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है कि, “हॉस्टल लाइफ का हर दिन एक नई कहानी लेकर आता है। कभी मस्ती, कभी इमोशनल पल और कभी जिंदगीभर की यादें।” वीडियो को अब तक करीब 13.9 करोड़ व्यूज, 1.15 करोड़ लाइक्स और 72 हजार से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं।

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी भावनाएं साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “इस दर्द को वही समझ सकता है जिसने हॉस्टल लाइफ जी हो।” दूसरे ने कहा, “मैंने अपने जीवन के 10 साल हॉस्टल में बिताए हैं, यह वीडियो देखकर आंखें भर आईं।”

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “बच्चों को इतनी कम उम्र में माता-पिता से दूर नहीं रहना चाहिए।” कई लोगों का कहना है कि हॉस्टल बच्चों को जिम्मेदार और मजबूत जरूर बनाता है, लेकिन परिवार से दूरी का दर्द हमेशा उनके दिल में बना रहता है। यही वजह है कि यह वीडियो लाखों लोगों के दिलों को छू रहा है।

Hostel life emotional video children crying while talking to parents goes viral on social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 06:43 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.