मंत्री सरनाईक ने की विकास कार्यों की समीक्षा, बोले- इस साल की दिवाली होगी मीठी
Mira Bhayandar Development: मंत्री प्रताप सरनाईक ने मीरा-भाईंदर के 20 विकास कार्यों की समीक्षा कर 10 अक्टूबर तक पूरे करने के निर्देश दिए। आचार संहिता से पहले प्रकल्प पूरे होंगे।
- Written By: अर्पित शुक्ला
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मंत्री सरनाईक
Thane News: महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री और धाराशिव जिले के पालक मंत्री प्रताप इंद्राबाई बाबूराव सरनाईक ने सोमवार को मीरा-भाईंदर मनपा आयुक्त राधाबिनोद शर्मा एवं विभागीय अधिकारियों के साथ शहर के लगभग 20 प्रमुख विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री सरनाईक ने निर्देश दिए कि जो कार्य पूरे हो चुके हैं या अंतिम चरण में हैं, उन्हें 10 अक्टूबर तक उद्घाटन के लिए तैयार किया जाए। वहीं तकनीकी कारणों से रुके कार्यों को एक महीने के भीतर पूरा करने और धन की कमी से अटके प्रकल्पों के लिए तत्काल अतिरिक्त निधि उपलब्ध कराने के आदेश भी उन्होंने दिए।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री कार्यकाल में, मंत्री सरनाईक के प्रयासों से राज्य सरकार ने मीरा-भाईंदर के विकास के लिए 1800 करोड़ रुपये तथा सड़कों के लिए 900 करोड़ रुपये की निधि स्वीकृत की थी। इसी बजट से शहर में बड़े पैमाने पर कार्य हो रहे हैं। मनपा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। ऐसे में मंत्री सरनाईक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आचार संहिता लागू होने से पहले सभी लंबित कार्य पूरे किए जाएं।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री सरनाईक ने कहा कि, “हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे आर्ट गैलरी का उद्घाटन मीरा-भाईंदर के लिए गर्व का क्षण होगा। दिवाली पर यह कला प्रेमियों के लिए खास उपहार साबित होगी। वहीं प्रमोद महाजन आर्ट गैलरी का काम भी तेजी से चल रहा है और इसे 10 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।”
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 05 अगस्त: NCP आज कांग्रेस के खिलाफ मुंबई के दादर में मार्च निकालेगा
E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवाल तो एक्शन में आई सरकार, 302 टैंकर एथेनॉल किए गए रिजेक्ट
विदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त
5 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
यह भी पढ़ें- कांदा संकट पर फिर सड़कों पर उतरेंगे शरद पवार, नासिक से होगा आंदोलन का आगाज
उन्होंने बताया कि शहर की यातायात समस्या को दूर करने के लिए सड़क निर्माण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ ही श्मशानभूमि, तालाबों का विकास, सामुदायिक भवन, साइकिल ट्रैक और जॉगिंग ट्रैक जैसे प्रकल्प भी गति पकड़ रहे हैं। मंत्री सरनाईक ने भरोसा जताया कि एमएमआरडीए, मनपा और अन्य विभाग मिलकर तय समय में कार्य पूर्ण करेंगे और नागरिकों तक विकास की गति पहुंचाएंगे।
