प्रताप सरनाईक का बड़ा आरोप, काशीमीरा में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने की रची जा रही साजिश
Mira Bhayandar Shivaji Statue: काशीमीरा नाका स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को हटाने की कोशिशों को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। प्रताप सरनाईक ने विधायक नरेंद्र मेहता पर गंभीर आरोप लगाए।
- Written By: अपूर्वा नायक
काशीमीरा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा (सौ. सोशल मीडिया )
Mira Bhayandar Shivaji Statue Row: मीरा-भाईंदर शहर के प्रवेश द्वार काशीमीरा नाका पर पिछले 30 वर्षों से स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को हटाने की साजिश रची जा रही है। यह गंभीर आरोप राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने विधायक नरेंद्र मेहता पर लगाया।
रविवार को आयोजित पत्रकार परिषद में सरनाईक ने दावा किया कि प्रतिमा के आसपास की मनपा जमीन पर शॉपिंग मॉल बनाने की योजना है और इसी वजह से प्रतिमा को वहां से स्थानांतरित करने की कोशिश की जा रही है।
मीरा-भाईंदर मनपा की जमीन
प्रताप सरनाईक ने कहा कि काशीमीरा स्थित प्रतिमा के दोनों ओर मीरा-भाईंदर मनपा की जमीन है। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि विधायक मेहता उस जमीन का व्यावसायिक उपयोग करना चाहते हैं और मनपा का ” व्यापारीकरण ” कर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
प्रताप सरनाईक का ऐलान; महाराष्ट्र में अवैध यात्री परिवहन के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, चलेंगी 8,300 नई बसें
ठाणे: बॉटल नेक फ्लाईओवर पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम, नरेंद्र मेहता ने मंत्री सरनाईक को कहा- डबल रोल नहीं चलेगा
तुर्भे और कोपरखैरने के बीच धंसी पटरी के नीचे की जमीन, ट्रांस हार्बर लोकल ट्रेन सेवा बारिश की वजह से प्रभावित
ठाणे जिले में 13 दिन की देरी से मानसून सक्रिय; पहली ही झमाझम बारिश ने खोली केडीएमसी के नाला सफाई दावों की पोल
02 किमी के दायरे में एक ही महापुरुष की दो प्रतिमाएं नहीं हो सकती है स्थापित
मंत्री ने बताया कि दिल्ली दरबार होटल के सामने जे।पी। इंफ्रा चौक पर नई छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा स्थापित करने से पहले मनपा ने जिलाधिकारी को दिए शपथ पत्र में काशीमीरा नाका स्थित मौजूदा प्रतिमा को स्थानांतरित करने पर सहमति जताई थी। उन्होंने कहा कि नियमानुसार 02 किलोमीटर के दायरे में एक ही महापुरुष की दो प्रतिमाएं स्थापित नहीं की जा सकतीं।
ये भी पढ़ें :- मुंबई में पुनर्वास भवनों में बिना ओसी रह रहे झुग्गीवासियों का मामला गरमाया, डेवलपर्स को जारी हुए नोटिस
सरकार की अनुमति जरूरी
सरनाईक के मुताबिक, मौजूदा स्थिति में काशीमीरा की प्रतिमा तकनीकी रूप से ‘अवैध’ मानी जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा के मरम्मत के लिए राज्य सरकार से विशेष अनुमति लेना जरूरी होगी और मंत्री होने के नाते वह इसके लिए सरकार से विशेष मंजूरी मांगेगे।
