BMC के पार्कों में बढ़ीं असामाजिक गतिविधियां, सीसीटीवी और सुरक्षा गार्ड की मांग तेज
Mumbai Parks Security News: प्रमुख उद्यानों और मैदानों में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों और चैन स्नैचिंग की घटनाओं से नागरिकों में डर का माहौल है। सुरक्षा बढ़ाने के लिए सीसीटीवी और गार्ड की मांग उठी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई पार्क्स सिक्योरिटी इशू (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Parks Security CCTV Demand: बीएमसी के पश्चिमी उपनगरों के शिवाजी पार्क दादर और जॉगर्स पार्क बांद्रा वेस्ट में नशेड़ी व असामाजिक लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। इसके कारण उद्यानों और मैदानों में आने वाले मुंबईकरों और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रश्न खड़ा हो गया है।
उद्यानों और मैदानों में आने वाले नागरिकों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं तथा उन्हें मनपा के विभागीय कार्यालय और संबंधित पुलिस स्टेशन से जोड़ा जाए। साथ ही सुरक्षा रक्षकों की नियुक्ति की जाए, ऐसा मांग पत्र बाजार एवं उद्यान समिति की अध्यक्ष हेतल गाला ने बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिडे को भेजा है।
वैश्विक शहर में सुविधाएं जरूरी
उद्यानों में होने वाली अवैध और असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। पिछले चार वर्षों के प्रशासकीय कार्यकाल में उद्यानों और मैदानों के विकास की अनदेखी की गई है। मुंबई जैसे वैश्विक शहर में नागरिकों को उच्चस्तरीय सुविधाएं मिलना आवश्यक होनी चाहिए।
हेतल गाला, अध्यक्ष- बाजार एवं उद्यान समिति
सम्बंधित ख़बरें
भाईंदर के समुद्री क्षेत्र में बड़ा हादसा टला, ओएनजीसी प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा इंतजामों की कमी से मछुआरों में डर
मुंबई में पार्किंग महंगी करने की तैयारी, बीएमसी 40% तक बढ़ा सकती है पे-एंड-पार्क शुल्क
‘अपील से पहले खुद के VIP काफिले और विज्ञापनों पर लगाएं लगाम’, पीएम मोदी पर रोहिणी खड़से का तीखा हमला
मुंबई में बनेगा 910 एमएलडी क्षमता का नया जलशुद्धीकरण केंद्र, बीएमसी खर्च करेगी 1685 करोड़ रुपये
सार्वजनिक स्थानों के दुरुपयोग से लोगों में भय
गाला ने यह भी मांग की कि मुंबई मनपा प्रशासन इस विषय को प्राथमिकता देते हुए तत्काल कार्य योजना घोषित करे। पश्चिमी उपनगरों के उद्यानों और मैदानों में बढ़ती चैन स्नैचिंग की घटनाएं, नशीले पदार्थों का सेवन, शराबखोरी, असामाजिक गतिविधियां तथा सार्वजनिक स्थानों के दुरुपयोग के कारण नागरिकों में भय का वातावरण बना हुआ है।
ये भी पढ़ें :- मुंबई में पार्किंग महंगी करने की तैयारी, बीएमसी 40% तक बढ़ा सकती है पे-एंड-पार्क शुल्क
प्रमुख उद्यानों और खेल मैदानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, सुरक्षा रक्षक और मार्शल नियुक्त किए जाएं तथा एलईडी प्रकाश व्यवस्था की जाए। इसके अलावा जॉगिंग ट्रैक, ओपन जिम, वरिष्ठ नागरिकों के बैठने की व्यवस्था, बच्चों के खेलने की जगह, शौचालय और पीने के पानी की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
