Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मनपा चुनाव से पहले महायुति पर संशय, भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने महायुति के लिए रखीं शर्तें

BJP Shiv Sena Alliance: मीरा-भाईंदर महानगरपालिका चुनाव से पहले महायुति को लेकर संशय बना हुआ है, जहां भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता की शर्तों ने राजनीतिक समीकरणों को नई दिशा दे दी है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Dec 26, 2025 | 05:49 PM

मनपा चुनाव से पहले महायुति पर संशय

Follow Us
Close
Follow Us:

Mira Bhayandar Politics: मीरा-भाईंदर महानगरपालिका चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे शहर की राजनीति में हलचल तेज होती जा रही है। हालांकि, अब तक के चुनावी इतिहास पर नजर डालें तो यह स्पष्ट होता है कि यहां आमतौर पर चुनाव से पहले औपचारिक गठबंधन नहीं हुए हैं, बल्कि चुनाव परिणाम आने के बाद ही सत्ता के समीकरण तय होते रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार भी यही परंपरा दोहराई जा सकती है।

महायुति पर सवाल, भाजपा विधायक की शर्तें चर्चा में

शुक्रवार को भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने एक पत्रकार परिषद में महायुति को लेकर अपनी पार्टी की स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि गठबंधन तभी संभव है, जब दोनों दलों को इसकी समान आवश्यकता हो। मेहता ने शिवसेना के समक्ष कुछ शर्तें भी रखीं। इनमें शिवसेना में गए भाजपा कार्यकर्ताओं की वापसी तथा शिवार गार्डन को बैंकेट हॉल की बजाय पुनः सार्वजनिक उद्यान के रूप में विकसित करने की मांग शामिल है। उनका कहना था कि यह गार्डन जनता की संपत्ति है और भाजपा ने इसे उद्यान के रूप में बनाए रखने का वादा किया है।

बढ़ती आबादी और भाजपा का दावा

भाजपा विधायक ने दावा किया कि पिछले सात वर्षों में मीरा-भाईंदर की आबादी लगभग 2.5 लाख बढ़ी है, जिससे पार्टी का जनाधार मजबूत हुआ है। उनके अनुसार, भाईंदर पश्चिम में भाजपा को किसी गठबंधन की आवश्यकता नहीं है, जबकि मीरा रोड के शांति नगर क्षेत्र में कांग्रेस से सीधा मुकाबला है। भाईंदर पूर्व में केबिन रोड से जेसल पार्क तक का क्षेत्र भाजपा के लिए अनुकूल बताया गया।

मेहता ने स्पष्ट किया कि इन क्षेत्रों को छोड़कर अन्य सीटों पर यदि शिवसेना महायुति के लिए तैयार होती है, तभी गठबंधन की संभावना बन सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि महायुति से शिवसेना को कुछ सीटों का लाभ हो सकता है, जबकि भाजपा को इससे विशेष फायदा नहीं दिखता। उनके अनुसार, भाजपा के पास 66 सीटें हैं, आठ सीटें राकांपा को दी गई हैं और शेष 21 सीटों पर चर्चा की गुंजाइश है।

ये भी पढ़े: पुणे महानगरपालिका चुनाव: भाजपा के 15 सीट प्रस्ताव के विरोध में शिवसेना कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

चुनावी इतिहास: पहले चुनाव, फिर समझौते

मीरा-भाईंदर नगरपालिका और महानगरपालिका के अब तक हुए छह चुनावों में शायद ही कोई उदाहरण मिलता है, जब सभी प्रमुख दलों ने चुनाव से पहले औपचारिक गठबंधन कर मैदान में उतरने का फैसला किया हो। अधिकांश मामलों में नतीजे आने के बाद, स्पष्ट बहुमत न मिलने पर गठबंधन और समर्थन की राजनीति सामने आई है। इसी अनुभव के आधार पर माना जा रहा है कि आगामी चुनाव में भी तस्वीर बहुत अलग नहीं होगी।

विपक्षी दलों में मंथन

दूसरी ओर, विपक्षी खेमे में भी हलचल तेज है। कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद), मनसे और बहुजन विकास आघाड़ी जैसे दलों के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने बिखरे मतों को एकजुट करने की है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, यदि इन दलों के बीच न्यूनतम सहमति बनती है, तो वे साझा रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। कुल मिलाकर, मीरा-भाईंदर की सियासत एक बार फिर उसी मोड़ पर खड़ी दिखाई देती है, जहां चुनाव से पहले गठबंधन को लेकर असमंजस है और असली राजनीतिक गणित चुनाव परिणामों के बाद तय होने की संभावना अधिक है।

Mira bhayandar politics mahayuti doubt municipal election

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 26, 2025 | 05:40 PM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Thane news

सम्बंधित ख़बरें

1

पुणे महानगरपालिका चुनाव: भाजपा के 15 सीट प्रस्ताव के विरोध में शिवसेना कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

2

दिनकर पाटिल का भाजपा प्रवेश, मनसे उम्मीदवारों में खलबली, नगर निकाय चुनावों के बिगड़े समीकरण

3

महाराष्ट्र 2025: ठाकरे बंधुओं का गठबंधन, स्थानीय निकाय चुनावों में महायुति के बढ़त की चर्चा

4

MNS को बड़ा झटका: वरिष्ठ नेता प्रकाश महाजन ने थामा धनुष बाण, शिंदे गुट में शामिल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.