Mira Bhayandar: काशीमीरा में सैकड़ों सादा आधार कार्ड मिले, बोगस मतदान की आशंका
Bogus Aadhaar Card On Street: मनपा चुनाव से ठीक पहले मीरारोड के काशीमीरा में सैकड़ों ब्लैंक आधार कार्ड मिलने से सनसनी फैल गई। कार्ड रहस्यमय ढंग से गायब होने पर बोगस मतदान की आशंका जताई जा रही है।
- Written By: अपूर्वा नायक
Updated On:
Dec 22, 2025 | 11:37 AM
बोगस आधार कार्ड (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Local Body Election: मीरा-भाईंदर महानगरपालिका चुनाव से ठीक पहले मीरारोड पूर्व में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
काशीमीरा परिसर में मानसी क्लासिक बिल्डिंग के सामने फुटपाथ पर सैकड़ों की संख्या में ब्लैंक (सादा) आधार कार्ड मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
इस चौंकाने वाली घटना ने चुनावी पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिक इरफान सैय्यद ने बताया कि उन्होंने सड़क किनारे पड़े ब्लैंक आधार कार्ड के कई बंडल देखे, जिसके बाद उन्होंने तुरंत उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
कोरंभी देवी परिसर के फार्महाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
रहस्यमय ढंग से गायब हुए आधार कार्ड के बंडल
- इरफान के मुताबिक जब वे आसपास यह देखने आगे गए कि कहीं और भी ऐसे कार्ड तो नहीं पड़े हैं, और थोड़ी देर बाद वापस लौटे, तो फुटपाथ से सभी आधार कार्ड के बंडल रहस्यमय ढंग से गायब हो चुके थे।
- इस पूरे मामले की जानकारी उन्होंने निर्वाचन अधिकारी और पुलिस को दी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक न तो पुलिस मौके पर पहुंची और न ही किसी अधिकारी ने स्थिति का जायजा लिया, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
- भाजपा के पूर्व स्थानीय नगरसेवक अनिल भोसले ने आशंका जताते हुए कहा कि आगामी 15 जनवरी को मनपा चुनाव है। कई मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं, लेकिन उनके पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है।
- ऐसे में इन ब्लैंक आधार कार्डों का इस्तेमाल कर बोगस मतदान कराए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने इस पूरे मामले की तत्काल और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
ये भी पढ़ें :- Mahayuti पर विराम, भाजपा ने मीरा-भाईंदर में अकेले दम पर फूंका चुनावी बिगुल
गहराई से जांच करने की जरूरतः बागरी
- कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बागरी ने इसे सुनियोजित वोट चोरी करार देते हुए कहा कि वे बीते तीन महीनों से मीरा-भाईंदर में वोट चोरी का मुद्दा उत्ता रहे है।
- उनके अनुसार इस इलाके में ब्लैक आधार कार्ड छापने का कोई अवैध धंधा चल रहा है, जिसकी गहराई से जांच बेहद जरूरी है। पूर्व महापौर ज्योत्सना हसनाले ने कहा कि फुटपाथ पर ब्लैक आधार कार्ड कहां से आए और उन्हें कौन उठा कर ले गया, यह एक गंभीर अपराध है।
- वे इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराएंगी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर दोषियों को पकड़ने की मांग करेगी।
- चुनाव से पहले सामने आए इस रहस्यमय मामले ने न केवल प्रशासन बल्कि चुनाव आयोग की सतर्कता पर भी बड़ा प्रश्नधिहन लगा दिया है।
Mira bhayandar election blank aadhaar cards kashimira miraroad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Dec 22, 2025 | 11:37 AM
