Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

50 हजार में नाबालिग की शादी का सौदा, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़

Thane Child Marriage: ठाणे में 50 हजार में नाबालिग लड़की की शादी कराने की कोशिश नाकाम रही। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर बाल विवाह की साजिश का पर्दाफाश किया है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Oct 07, 2025 | 01:18 PM

ठाणे बाल विवाह (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Thane Child Marriage Case:  ठाणे के शहापुर तहसील के शेनवे गांव में एक नाबालिग लड़की की शादी के सौदे का मामला सामने आया है। महज 50 हजार रुपये में 17 वर्षीय लड़की का विवाह कराने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन पुलिस और जिला बाल एवं महिला कल्याण विभाग की तत्परता से यह बाल विवाह टल गया।

किन्हवली पुलिस थाने के निरीक्षक नितिन खैरनार ने बताया कि रविवार को उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शेनवे गांव में एक लड़की का हल्दी समारोह चल रहा है, जबकि उसकी उम्र 18 वर्ष से कम है। सूचना के बाद पुलिस और महिला बाल कल्याण विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कार्यक्रम को रोक दिया।

मौके से लड़की के पिता, दूल्हा, दूल्हे के पिता और एक कथित विवाह एजेंट को गिरफ्तार किया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि इस विवाह के बदले 50 हजार रुपये तय किए गए थे। पुलिस ने इस पूरे प्रकरण को मानवता के खिलाफ अपराध बताते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही है।

इसे भी पढ़ें- चेंबूर के प्रमिला बार में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मैनेजर और मालिक समेत 3 गिरफ्तार

अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में बाल विवाह निषेध अधिनियम, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। लड़की को फिलहाल जिला बाल संरक्षण समिति की निगरानी में रखा गया है।

श्रमजीवी संगठन के पदाधिकारी प्रकाश खोडका, जिन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को दी थी, ने कहा कि “गांवों में गरीबी और जागरूकता की कमी के कारण अब भी कई जगहों पर ऐसे मामले सामने आते हैं। यह बेहद दुखद है कि आर्थिक तंगी के चलते लोग अपनी बेटियों का सौदा कर रहे हैं।”

पुलिस ने कहा कि जांच आगे भी जारी रहेगी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। जिला प्रशासन ने भी गांवों में जागरूकता अभियान चलाने की घोषणा की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Minor marriage deal for 50 thousand police busted the racket in thane

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 07, 2025 | 01:18 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Thane
  • Thane news

सम्बंधित ख़बरें

1

Yavatmal में राजनीतिक समीकरण बदलेंगे! नगराध्यक्ष पदों पर महिलाओं का दबदबा तय

2

वर्धा की 4 नगर परिषदों में महिला नगराध्यक्ष के लिए आरक्षित, एक में पिछड़ा वर्ग को मौका

3

PM मोदी के दौरे से पहले नवी मुंबई में हाई अलर्ट, भारी वाहनों पर रोक, पुलिस ने जारी की अधिसूचना

4

Akola: न्यायपालिका का अपमान बर्दाश्त नहीं, Supreme Court परिसर की घटना पर NCP का जोरदार विरोध

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.