वर्धा की 4 नगर परिषदों में महिला नगराध्यक्ष के लिए आरक्षित, एक में पिछड़ा वर्ग को मौका
Wardha News: वर्धा जिले की छह नगरपालिकाओं में से चार पर इस बार महिला नगराध्यक्ष होंगी। वर्धा में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण तय हुआ। नगर पंचायतों में भी आरक्षण घोषित, राजनीतिक हलचल तेज।
- Written By: आकाश मसने
वर्धा नगर परिषद (सोर्स: सोशल मीडिया)
Wardha Political Updates: महाराष्ट्र में स्थानीय इकाई चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सरकार व प्रशासनिक स्तर पर प्रभाग रचना से लेकर आरक्षण की प्रक्रिया चलाई जा रही है। इसी तर्ज पर सोमवार, 6 अक्टूबर को राज्य की नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की घोषणा हुई है। इसमें वर्धा जिले की 6 में से 4 नगर परिषदों में महिला राज होगा।
जिले का मुख्यालय कही जाने वाली वर्धा नगर पालिका में अध्यक्ष पद इस बार नागरिकों के पिछड़ा प्रवर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इससे अनेक इच्छुकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं, हिंगनघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद खुला प्रवर्ग (महिला) के लिए आरक्षित किया गया है। परिणामस्वरूप यहां इच्छुक पुरुषों में मायूसी देखी गई।
आर्वी व सिंदी रेलवे नगर पालिका अध्यक्ष पद भी खुला प्रवर्ग (महिला) के लिए आरक्षित हुआ है। पुलगांव में नामाप्र महिला के लिए आरक्षण तय किया गया है। वहीं, देवली नगर पालिका अध्यक्ष पद ओपन के लिए घोषित हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
कभी करियर खत्म होने की थी चर्चा, अब IPL में चमके सौरभ दुबे; दिग्गज बल्लेबाजों की उड़ा दी गिल्ली
शिंदे बनाम ठाकरे: नासिक दौरे पर आदित्य ठाकरे का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, कमजोर संगठन में फूंकेंगे नई जान
किसान की शिकायत पर खुली डीजल चोरी की पोल, वडनेर पुलिस ने किया मामला दर्ज
वर्धा में भीषण गर्मी का कहर, 47°C के पार तापमान; 25 मई तक रेड अलर्ट जारी
सभी छह नगर पालिका अध्यक्ष पदों के आरक्षण आते ही इच्छुकों में कहीं खुशी तो कहीं गम की स्थिति देखने मिली है। वहीं, 8 अक्टूबर को नगर पालिका के प्रभाग आरक्षण के लिए भी ड्रॉ खोला जाएगा। इस ओर भी सभी की नजरें टिकी हैं।
राजनीतिक दलों ने शुरू की तैयारी
स्थानीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। नगर पालिका अध्यक्ष पद का आरक्षण आते ही सभी दल अपने समीकरण जुटाने में लग गए हैं। आगामी दिनों में चुनाव की तैयारी और अधिक जोर पकड़ेगी। अध्यक्ष पद के लिए हमें ही पार्टी की टिकट मिले, इस होड़ में जनप्रतिनिधि जुट गए हैं। कुछ निर्दलीय भी सक्रिय हैं।
यह भी पढ़ें:- CJI गवई पर हमले में गृह जिले में हो रहा जमकर विरोध, अमरावतीवासी बोले- ये बर्दाश्त नहीं…
नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण
नगर पालिकाओं के साथ-साथ नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए भी आरक्षण घोषित हुआ है। वर्तमान में जिले की चारों नगर पंचायतों में जनप्रतिनिधि कार्यरत हैं।
सरकार द्वारा घोषित आरक्षण के अनुसार, सेलू नगर पंचायत अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति, कारंजा-घाडगे नगर पंचायत अध्यक्ष पद खुला प्रवर्ग, आष्टी-शहीद नगर पंचायत अध्यक्ष पद महिला (पिछड़ा वर्ग) और समुद्रपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद महिला (अनुसूचित जनजाति) के लिए आरक्षित किया गया है।
वर्धा की नगर परिषदों में आरक्षण की स्थिति
| क्रमांक | नगर परिषद (नप) | नगराध्यक्ष पद का आरक्षण वर्ग |
|---|---|---|
| 1 | वर्धा | पिछड़ा वर्ग (Backward Class) |
| 2 | पुलगांव | नामाप्र (महिला) |
| 3 | आर्वी | खुला (महिला) |
| 4 | देवली | ओपन कैटगरी |
| 5 | सिंदी रेलवे | खुला (महिला) |
| 6 | हिंगनघाट | खुला (महिला) |
वर्धा जिले की नगर पंचायतों में आरक्षण
| क्रमांक | नगर पंचायत (नपं) | अध्यक्ष पद का आरक्षण वर्ग |
|---|---|---|
| 1 | सेलू | अनुसूचित जनजाति |
| 2 | आष्टी | पिछड़ा वर्ग (महिला) |
| 3 | कारंजा | खुला प्रवर्ग |
| 4 | समुद्रपुर | अनुसूचित जनजाति (महिला) |
