BMC Election से पहले मीरा-भाईंदर में बड़ा उलटफेर, मेंडोसा परिवार कांग्रेस में शामिल
Maharashtra Local Body Election: बीएमसी चुनाव से पहले मीरा-भाईंदर में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला। स्व. गिल्बर्ट मेंडोसा के बेटे और पौत्र सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए।
- Written By: अपूर्वा नायक
मेंडोसा परिवार कांग्रेस में शामिल (सौ. एक्स )
Mira Bhyandar News In Hindi: महानगरपालिका चुनावों से ठीक पहले मीरा-भाईंदर की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। क्षेत्र के पहले विधायक एवं प्रभावशाली नेता स्व। गिल्बर्ट जॉन मेंडोसा के पुत्र वेंचर मेंडोसा और पौत्र तारेन मेंडोसा ने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया।
इस राजनीतिक घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए बड़ी मजबूती और कांग्रेस में जोरदार इनकमिंग शुरू होने के नजर से देखा जा रहा है। यह प्रवेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि मीरा-भाईंदर में बदलाव की लहर शुरू हो चुकी है और कांग्रेस अब जनता की आवाज बनकर उभरेगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साढ़े तीन वर्षों से स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव टालकर सत्ताधारी दल ने लोकतंत्र को कमजोर किया और महानगरपालिकाओं में भ्रष्टाचार की बाढ़ ला दी। सपकाल ने सत्ताधारी दल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “50 खोके, एकदम ओके की राजनीति ने जनता की गाढ़ी कमाई लूटी है।
सम्बंधित ख़बरें
भिवंडी में अमेजन के गोदाम पर एफडीए का छापा, 1.5 टन एक्सपायर खाद्य पदार्थ जब्त, एफआईआर दर्ज
मुंबई में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, 90 दिन बाद गैसीफाइड सोसायटियों में बंद हो सकती है LPG सप्लाई
हवालात की हवा खाकर उतरा प्यार का बुखार! सिया-चेतन ने पुलिस पूछताछ में एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरोप
नासिक में टीडी वैक्सीन लगवाने के बाद 17 वर्षीय किशोरी की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच
जब भ्रष्टाचार का पैसा कम पड़ने लगा तो युवाओं को ड्रग्स के दलदल में धकेला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के भाई के सातारा स्थित खेत में ड्रग्स फैक्ट्री पकड़े जाने के बावजूद राजनीतिक दबाव में आरोपियों को बचाया गया।
ये भी पढ़ें :- मनपा चुनाव से पहले ‘आया राम-गया राम’ का डर, टिकट ऐन वक्त देने की तैयारी
जाति-धर्म के नाम पर समाज को बांटकर सत्ता चल रहे सीएम
- उन्होंने कहा कि देश में भाइयों और बहनों के नाम पर झूठे सपने दिखाए जा रहे है। दिल्ली में नरेंद्र मोदी और राज्य में देवेंद्र फडणवीस जाति-धर्म के नाम पर समाज को बांटकर सत्ता चला रहे हैं। सत्ताधारी दल के मंत्री और उनके रिश्तेदार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए है और राज्य में मिल-बाट कर खाओ की सरकार चल रही है।
- अब जनता को फैसला करना है-भ्रष्टाचार या कांग्रेस, ऐसा आह्वान उन्होंने किया, उन्होंने कार्यकर्ताओं को लड़ेंगे तो बढ़ेंगे और लड़ेंगे तो जीतेंगे का मंत्र दिया। पूर्व विधायक मुजफ्फर हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लडाई निर्णायक मोड पर है।
